Forbes Richest List 202 : डेब्ट से चल रहे अपने बिजनेस ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के स्टॉक की कीमतों में ऐतिहासिक तेजी के नतीजे में गौतम अडानी की संपत्ति में शानदार वृद्धि देखने को मिली है। इसके बाद गौतम अडानी ने 2022 की फोर्ब्स की भारत के टॉप 100 अमीरों की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। उनकी संपत्ति 150 अरब डॉलर की रही, जिससे वे पहला नंबर हासिल करने में कामयाब रहे। उनके बाद अमीरों की इस लिस्ट में लंबे समय तक टॉप पर रहने वाले मुकेश अंबानी रहे। उन्हें इस साल अडानी ने पहले नंबर से हटा दिया। उनकी कुल संपत्ति कथित तौर पर 88 बिलियन डॉलर है।
Success Story : इस खास ब्लैक गोल्ड ने बनाया अमीर, कमा रहे लाखों
और कौन कौन है लिस्ट में शामिल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस लिस्ट में शामिल टॉप 10 लोगों में राधाकिशन दमानी (नंबर 3), साइरस पूनावाला (नंबर 4), शिव नादर (नंबर 5), सावित्री जिंदल (नंबर 6), दिलीप सांघवी (नंबर 7), हिंदुजा बंधु (नंबर 8), कुमार मंगलम बिड़ला (नंबर 9) और बजाज फैमिली (नंबर 10) शामिल रहे।
किसकी संपत्ति कितनी
लिस्ट में टॉप 2 लोगों की संपत्ति बता दी गयी है। आगे राधाकिशन दमानी 27.6 अरब डॉलर, साइरस पूनावाला 21.5 अरब डॉलर, शिव नादर 21.4 अरब डॉलर, सावित्री जिंदल 16.4 अरब डॉलर, दिलीप सांघवी 15.5 अरब डॉलर, हिंदुजा बंधु 15.2 अरब डॉलर, कुमार मंगलम बिड़ला 15 अरब डॉलर और बजाज फैमिली 14.6 अरब डॉलर संपत्ति के मालिक हैं।

कुल 100 लोगों की दौलत कितनी
टॉप 100 की कुल मिला कर संपत्ति 800 बिलियन डॉलर रही। फोर्ब्स ने कहा है कि 2021 में अपनी संपत्ति को लगभग तीन गुना करने के बाद, अडानी ने 2022 में भी अपनी कुल संपत्ति को दोगुना किया है। असल में अडानी की दौलत में वृद्धि इतनी शानदार रही कि उन्होंने सूची में अन्य लोगों की संपत्ति में गिरावट की भरपाई की, जो कमजोर रुपये से प्रभावित हुए।
सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति में अडानी और अंबानी का हिस्सा
भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति में अडानी और अंबानी की कुल संपत्ति 30% रही। बता दें इस 100 अमीर लोगों की सूची में इस साल 9 नए कारोबारी शामिल हुए हैं, जिनमें तीन ऐसे हैं जिन्होंने अपनी कंपनियों के आईपीओ के दम पर अपनी संपत्ति में तगड़ा उछाल देखा। इनमें नायका की फाल्गुनी नायर (44वें), वेदांत फैशन्स के रवि मोदी (50वें) और मेट्रो ब्रांड्स के रफीक मलिक (89वें) शामिल हैं। ये तीनों फैशन इंडस्ट्री से हैं। इस साल सूची में शामिल चार सदस्यों का निधन हो गया। इनमें बजाज परिवार के राहुल बजाज, राकेश झुनझुनवाला और पलोंजी मिस्त्री और उनके बेटे साइरस मिस्त्री शामिल हैं।

चार लोगों ने लिस्ट में वापसी की
पिछले वर्षों में बाहर होने के बाद 2022 में चार लोगों ने इसी लिस्ट में वापसी की। इनमें आनंद महिंद्रा शामिल हैं, जो ऑटोमोबाइल मार्केट में शानदार प्रदर्शन के बाद अपनी कंपनी के शेयरों में आई तेजी से 91वें स्थान पर रहे। इस बीच, पेटीएम के विजय शेखर शर्मा इस साल शेयर बाजारों में अपनी कंपनी की निराशाजनक शुरुआत के बाद लिस्ट से बाहर हो गए। यहां संपत्ति की गणना 23 सितंबर तक स्टॉक की कीमतों और विनिमय दरों के आधार पर की गई।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: चंद्र ग्रहण के दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications