ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए अच्छी खबर है। ऑनलाइन शॉपिंग करने के दौरान आपको आकर्षक ऑफर और कैशबैक मिलेगा।
नई दिल्ली: ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए अच्छी खबर है। ऑनलाइन शॉपिंग करने के दौरान आपको आकर्षक ऑफर और कैशबैक मिलेगा। जी हां फेस्टिवल सीजन में कंपनियो की एक्टिविटी में तेजी आ गई है। वालमार्ट की सब्सिडियरी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने इस फेस्टिवल सीजन में सेल के लिए डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम के साथ पार्टनरशिप किया है। Flipkart और Amazon : फेस्टिव सीजन में कंपनियां दे रही बंपर Job ये भी पढ़ें

पेटीएम वाॉलेट में तत्काल मिलेगा कैशबैक
बता दें कि इस पार्टनरशिप के तहत पेटीएम से पेमेंट करने वाले कस्टमर्स को कई सारे ऑफर और बेनिफिट दिए जाएंगे। कंपनी ने कहा कि इस पार्टनरशिप से पेटीएम के करोड़ों यूजर्स को फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज फेस्टिवल सेल के दौरान पेटीएम वॉलेट और पेटीएम यूपीआई से पेमेंट करने में सुविधा होगी। उसके बाद कस्टमर्स को उनके पेटीएम वाॉलेट में तत्काल कैशबैक मिल जाएगा।
मिंत्रा पर भी बिग बिलियन सेल 16 से 22 अक्टूबर को
फ्लिपकार्ट की सालाना बिग बिलियन डेज फेस्टिवल सेल 16 से 21 अक्टूबर को होगी। वहीं दूसरी ओर मिंत्रा पर बिग बिलियन सेल 16 से 22 अक्टूबर को है। कंपनी ने कहा कि पार्टनरशिप आगामी फेस्टिवल सेल की तैयारियों के मुताबिक है। इस बार सेल का मुख्य फोकस छोटे उद्योगों को ग्रोथ के मौके प्रदान करना है। फ्लिपकार्ट की कॉम्पिटीटर कंपनी अमेजन के इस हफ्ते में अपनी सालाना सेल की तारीखें अनाउंस करने की उम्मीद है। स्नैपडील ने भी कहा था कि वह अपनी पहली फेस्टिवल सेल इस साल आधे अक्टूबर में नवरात्रि के अवसर पर लाएगी। बाकी इसकी दो और सेल अक्टूबर के आखिर और नवंबर की शुरुआत में भी चलेगी।
फ्लिपकार्ट सेल में 70-80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट के ग्रुप प्रमुख (फिनटेक और पेमेंट) ने कहा कि पेटीएम के साथ हमारी पार्टनरशिप डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन को लेकर हमारी प्रतिबद्धता दिखाती है। फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन सेल सेल में कस्टमर्स को 70-80 प्रतिशत तक डिस्काउंट और ढेरों ऑफर मिलेंगे। जानकारी दें कि भारतीय रिजर्व बैंक के नए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में डिजिटल ट्रांजेक्शन चाहे वह यूपीआई हो, आईएमपीएस, डेबिट और क्रेडिट कार्ड हो, हर रोज औसतन 1.5 बिलियन तक पहुंचने की उम्मीद है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
