ई-कॉमर्स प्लेटफॉम अमेजन और फ्लिपकार्ट फेस्टिव सीजन में 3 लाख नौकरियां देगा। जी हां त्यौहारी मौसम में लोगों की खरीदारी बढ़ने की उम्मीद में ई-कॉमर्स कंपनियां अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट लोगों को रोजगार
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स प्लेटफॉम अमेजन और फ्लिपकार्ट फेस्टिव सीजन में 3 लाख नौकरियां देगा। जी हां त्यौहारी मौसम में लोगों की खरीदारी बढ़ने की उम्मीद में ई-कॉमर्स कंपनियां अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया है। SBI में बंपर भर्तियां, बिना लिखित परीक्षा के मिलेगी नौकरी ये भी पढ़ें

फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी कई ई-कॉमर्स कंपनियां देश में करीब 3 लाख लोगों को नौकरियां देगी। मिली जानकारी के अनुसार, फेस्टिव सीजन को देखते हुए ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स द्वारा ज्यादातर नियुक्तियां अस्थायी तौर पर करेंगी। इतना ही नहीं, ई-कॉमर्स कंपनियों का माल लोगों तक पहुंचाने वाली लॉजिस्टिक्स कंपनी ईकॉम एक्सप्रेस ने 30,000 नई नौकरियों की घोषणा भी की है। इन कंपनियों में नियुक्तियां अक्टूबर के पहले सप्ताह तक होने की उम्मीद है।
अमेजन भारत में एक लाख लोगों को देगी नौकरी
जानकारी मिली है कि अस्थायी वर्कर्स में से लगभग 20 फीसदी को फेस्टिव सीजन खत्म होने के बाद भी नहीं निकाला जाएगा। हाल के दिनों में लोगों में ऑनलाइन खरीदारी का चलन बढ़ा है। बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन भारत में एक लाख लोगों की भर्ती करेगी। वहीं नए कर्मचारी सामान पैक करने, उसे भेजने या ऑर्डर छांटने के काम में मदद करेंगे। ये नियुक्तियां पार्ट टाइम और फुल टाइम बेसिस पर की जाएगी। वहीं जानकारी के अनुसार अनुमानित 3 लाख नौकरियों में से 70 फीसदी को अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म द्वारा दिए जाने की संभावना है, जबकि बाकी की नौकरियों की पेशकश ई-कॉमर्स एक्सप्रेस आदि जैसी लॉजिस्टिक्स कंपनियों द्वारा की जाएगी। इन नौकरियों में से 60 फीसदी रोल लॉजिस्टिक्स फंक्शंस में रहने का अनुमान है। बाकी में से 20 फीसदी रोल वेयरहाउसिंग में और 20 फीसदी कस्टमर सर्विस फंक्शंस में रह सकते हैं।

फ्लिपकार्ट में भी बंपर ऑफर
दूसरी तरफ ई-कॉमर्स फ्लिपकार्ट ने भी महीने की शुरुआत में कहा था कि वह इस फेस्टिवल सीजन में 70,000 लोगों को डायरेक्ट या इनडायरेक्ट तरीके से नौकरियां पाने में मदद करेगा। फ्लिपकार्ट में सीधी नौकरियां सप्लाई चेन विभाग में दी जाएंगी। इसके तहत कंपनी डिलिवरी एक्जक्यूटिव, पिकर्स, पैकर्स और शॉटर्स की भर्ती करेगी। इसके अलावा कंपनी अपरोक्ष तौर पर फ्लिपकार्ट के सेलर पार्टनर लोकेशन और किराना दुकानों पर लोगों को नौकरियां देगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
