नई दिल्ली। रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान पहले के 5 फीसदी से घटाकर 4.6 फीसदी कर दिया है। फिच रेटिंग्स ने अपने अनुमान में यह कटौती व्यापार और उपभोक्ता विश्वास में आई गिरावट की वजह से की है। फिच रेटिंग्स ने भारत की दीर्घावधि विदेशी मु्द्रा इश्यूर डिफॉल्ट रेटिंग (आईडीआर) को भी स्थिर दृष्टिकोण के साथ बीबीबी- पर रख दिया है। फिच रेटिंग्स ने कहा है कि आसान मौद्रिक और राजकोषीय नीति एवं संरचनात्मक उपायों की मदद से वित्तीय वर्ष 2020-21 में भारत की वृद्धि दर बढ़कर 5.6 प्रतिशत और इसके अगले वित्त वर्ष में 6.5 प्रतिशत हो जाएगी।

फिच ने ये बताए रेटिंग घटाने के कारण
फिच रेटिंग्स के मुताबिक मौद्रिक एवं राजकोषीय नीतियों में ढील तथा अवसंरचनात्मक उपायों से वृद्धि दर में क्रमिक सुधार हो रहा है। एजेंसी ने कहा कि फर्मों एवं उपभोक्ताओं का आत्मविश्वास गिरने और मुख्य रूप से गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के पास कर्ज देने के लिए धन के संकट जैसे कारकों के प्रभाव में पिछली कुछ तिमाहियों में वृद्धि दर में गिरावट दर्ज हुई है। लेकिन इसके बाद भी हमने देश की आर्थिक वृद्धि दर का परिदृश्य ठोस रखा है।
फिच ने दी ट्रिपल बी रेटिंग
बीबीबी श्रेणी के अन्य देशों की तुलना में भारत की मध्यावधिक वृद्धि का परिदृश्य अब भी मजबूत है। इसका एक बड़ा करण यह है कि सार्वजनिक ऋण का स्तर ऊंचा होने, वित्तीय क्षेत्र की कमजोरियों तथा राजकाज और प्रति व्यक्ति जीडीपी समेत कुछ बुनियादी बातों में कमी के सूचकांकों व प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) समेत कुछ संरचनात्मक बातों में पीछे रहने के बाद भी विदेशी मुद्रा के मजबूत भंडार के कारण बाह्य जोखिमों से जूझने की भारत की क्षमता ज्यादा है।
यह भी पढ़ें : पेट्रोल पंप : रिलायंस दे रहा खोलने का मौका, जानें रोज की कमाई
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications