नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने ब्रिटेन की कंपनी बीपी के साथ मिलकर देश में पेट्रोल पंप खोलने की घोषणा की है। यह पेट्रोल पंप जियो-बीपी ब्रांड नाम से खोले जाएंगे। फिलहाल देश में रिलायंस के 1400 पेट्रोल पंप काम कर रहे हैं। इस समझौते के बाद इनकी संख्या को बढ़ाकर 5500 किया जाएगा। इस प्रकार करीब 4100 नए पेट्रोल पंप कंपनी जल्द ही खोलेगी।
रिलायंस के पुराने पेट्रोल पंप का नाम बदलेगा
रिलायंस और बीपी के साथ संयुक्त रूप से बनने वाली कंपनी रिलायंस के पहले से चल रहे 1400 पेट्रोल पंप का अधिग्रहण करेगी, और इनका नाम बदलकर जियो-बीपी किया जाएगा। वहीं नए पेट्रोल पंप भी इसी ब्रांड नाम से खोले जाएंगे। इस संयुक्त उद्यम में आरआईएल के पास 51 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी, जबकि बीपी के पास 49 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी।
मिलेगा देशभर में पेट्रोल पंप खोलने का मौका
रिलायंस और बीपी मिलकर कुछ ही समय में बचे हुए 4100 पेट्रोल पंप देशभर में खोलेंगे। ऐसे में जो लोग रिलायंस का पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं, उनके पास मौका है। इसके लिए कंपनी ने एक तरीका तय किया है। अगर लोग इस तरीके से आवेदन करेंगे तो उनको पेट्रोल पंप का लाइसेंस मिल सकता है। अगर आप रिलायंस का पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं तो आइये जानते हैं कि इसके लिए कैसे आवेदन करें और इसमें कितना खर्च आएगा। इसके अलावा पेट्रोल पंप से रोज लगभग कितनी कमाई हो सकती है।
जानिए रिलायंस के पेट्रोल पंप के लिए कैसे करें आवेदन
रिलायंस ने अपनी वेबसाइट पर इस बारे में लिंक उपलब्ध कराया है। यह लिंक है
https://www.reliancepetroleum.com/businessEnquiry
इस लिंक को क्लिक करने पर एक फार्म खुलेगा। लोगों को इसको भरना पड़ेगा। लोग चाहें तो यहां पर पेट्रोल पंप खोलने का नियम की जानकारी भी ली जा सकती है। कंपनी पेट्रोल पंप खोलने के अलावा कुछ अन्य तरह की भी फ्रेंचाइजी का ऑफर दे रही है। यह कारोबार कम निवेश में शुरू किए जा सकते हैं और अच्छी कमाई की जा सकती है। इन फ्रेंचाइजी के लिए भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
रिलायंस पेट्रोल पंप के लिए देनी होगी ये जानकारी
रिलायंस पेट्रोल पंप खोलने के इच्छुक लोगों से कुछ जानकारी मांगती है। इस जानकारी में नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल का पता और राज्य और शहर की जानकारी मांगी जाती है। इसके अलावा अगर अपने पहले कोई कारोबार किया है या अभी कर रहे हैं, तो उसकी भी जानकारी देनी होती है।
ये हैं पेट्रोल पंप खोलने के नियम
देश में पेट्रोल पंप खोलने के लिए सरकार ने नियम बना रखे हैं। कोई भी कंपनी इन नियमों के अधीन ही पेट्रोल पंप खोलने का लाइसेंस दे सकती है। इन नियमों के तहत पेट्रोल पंप खोलने के इच्छुक व्यक्ति की उम्र 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की होनी चाहिए। वहीं आवेदन करने वाले के पास दसवीं पास का प्रमाणपत्र होना चाहिए।
पेटोल पंप लाइसेंस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
-पेट्राल पंप खोलने लायक जमीन स्टेट हाईवे या नेशनल हाईवे पर है, तो इसका आकार 1200 वर्ग मीटर से लेकर 1600 वर्ग मीटर तक का होना चाहिए। वहीं अगर नगरीय क्षेत्र या शहर में पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं, तो जमीन का आकार 800 वर्ग मीटर से कम का नहीं होना चाहिए।
-पेट्रोल पंप खोलने पर करीब 15 लाख रुपये से लेकर 30 लाख रुपये तक की लागत आती है।
-पेट्रोल पंप खोलने के लिए जिस जमीन को प्रस्तुत किया जा रहा है, उसके कागजात पूरी तरह से सही होने चाहिए।
-पेट्रोल पंप अगर कृषि भूमि पर खोलना चाहते हैं तो इसको गैर कृषि भूमि में तब्दील कारना होगा।
-पेट्रोल पंप खोलने के लिए अगर जमीन आपके पास नहीं है तो किसी दूसरे की सहमति से उसकी जमीन पर भी इसके लिए आवेदन किया जा सकता है। अगर जमीन खुद की नहीं है, तो जमीन मालिक से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना जरूरी है।
-पेट्रोल पंप लीज की जमीन पर भी खोला जा सकता है। लेकिन उसका लीज एग्रीमेंट आपके पास होना चाहिए।
रिलायंस चेक करेगी आपकी जमीन
रिलायंस पेट्रोल पंप के लिए आवेदन करने के बाद आपकी जमीन और उसके दस्तावेजों की जांच कंपनी करेगी। इस दौरान आपकी बताई जमीन का निरीक्षण किया जाता है। इसमें अगर जमीन सही मिलती है तो 1 महीने के अंदर पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए ऑफर मिल जाता है।
पेट्रोल पंप से जानें रोज पेट्रोल बेचने से कितनी होती है कमाई
अगर कोई पेट्रोल पंप खोलता है तो उसे कुछ जरूरी खर्च करने होते हैं। इसमें पेट्रोल पंप चलाने की लागत के अलावा फाइनेंस कॉस्ट शामिल होती है। अगर इन खर्च को निकाल दिया जाए तो पेटोल पंप से बिकने वाले हर लीटर पेट्रोल पर करीब 2 रुपये से लेकर 3 रुपये तक का फायदा होता है। अगर रोज 5000 लीटर पेट्रोल बेचते हैं, तो औसतन रोज कम से कम 10,000 रुपये की कमाई हो जाएगी। इस प्रकार महीने में लगभग 3 लाख रुपये तक की कम से कम कमाई हो सकती है।
पेट्रोल पंप से जानें रोज डीजल बेचने से कितनी होती है कमाई
इसी प्रकार पेट्रोल पंप से डीजल बेच कर भी अच्छी कमाई की जा सकती है। डीजल से भी सभी खर्च हटा कर प्रति लीटर 2 रुपये तक की कमाई आराम से की जा सकती है। अगर प्रति दिन 5000 लीटर डीजल बिकता है तो रोज 10 हजार रुपये तक की कमाई की जा सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications