भारत में पहला 5जी हैंडसेट आगामी 24 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी अगले हफ्ते भारत में पहला 5जी हैंडसेट लांच करेगी, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये होने की संभावना।
नई दिल्ली: भारत में पहला 5जी हैंडसेट आगामी 24 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी अगले हफ्ते भारत में पहला 5जी हैंडसेट लांच करेगी, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये होने की संभावना है। रियलमी के उपाध्यक्ष व रियलमी इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बुधवार को कोलकाता में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 24 फरवरी को पहला 5जी हैंडसेट लांच किया जाएगा। वहीं अधिकारी ने दावा किया कि 2018 में अस्तित्व में आने वाली रियलमी ने इसकी लांचिंग को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी भारत में 5जी के नेटवर्क नहीं हैं इसके बावजूद कंपनी हैंडसेट लांच करने जा रही है। सस्ते मिल रहे हैं Mi स्मार्टफोन्स, बस कुछ दिन का मौका ये भी पढ़ें

भारत का पहला 5जी-स्मार्टफोन
आपको बता दें कि इस फोन को भारत का पहला 5जी-स्मार्टफोन बताया जा रहा है। हालांकि भारत में अभी 5जी नेटवर्क उपलब्ध तक नहीं है। रियलमी अधिकारी ने बताया कि इस 5जी स्मार्टफोन में कंपनी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर देगी। मोबाइल फोन कंपेयर करने वाली एक वेबसाइट का अनुमान है कि इससे हल्के प्रोसेसर वाले 5जी हैंडसेट की कीमत 25,790 रुपये प्रति यूनिट हो सकती है। रियलमी ऑफिशल ने कहा कि कंपनी यूजर्स को फ्यूचर-रेडी प्रोडक्ट्स देना चाहती है। जो लोग विदेशी यात्रा करते हैं वे इस हेंडसेट को ऐसे देशों में आराम से इस्तेमाल कर पाएंगे जहां 5जी तकनीक आ गई है।
रियलमी X50 Pro स्पेसिफिकेशंस
स्मार्टफोन क्वालकॉम के फ्लैगशिप प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 865 के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की UFS 3.0 स्टोरेज दी जा सकती है। फोन 65 वॉट की SuperDart चार्ज टेक्नॉलजी के साथ आएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में 6 कैमरा हो सकते हैं। रियलमी द्वारा एक्स 50 प्रो 5जी हैंडसेट को स्पेन और भारत में एक साथ लांच किया जाएगा, क्योंकि कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण दुनिया के बड़े मोबाइल ट्रेड शो वर्ल्ड मोबाइल कांग्रेस 2020 को रद्द कर दिया गया था। दूसरी ओर, 25 फरवरी को चीन के एक और नया स्मार्टफोन ब्रांड आइक्यू00 3 द्वारा भी अपने 5जी फोन की घोषणा करने की संभावना है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
