नई दिल्ली। कल यानी 12 मई 2020 को पीएम नरेन्द्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था। उन्होंने कल ही बताया था कि इसका पूरा डिटेल वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बताएंगी। इसके बाद अब वित्तमंत्री ने जानकारी दी है कि वह आर्थिक पैकेज का डिटेल आज शाम यानी 13 मई को शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। इसमें वो आर्थिक पैकेज से जुड़ी सारी जानकारी देंगी।

कहां खर्च होगा यह 20 लाख करोड़ रुपये
वित्तमंत्री इस दौरान बताएंगी कि 20 लाख करोड़ का इस्तेमाल किन-किन क्षेत्रों में किया जाएगा। इसके अलावा किस क्षेत्र को कितनी धनराशि दी जाएगी। इस राशि का इस्तेमाल कैसे किया जाएगा।
पीएम मोदी का ये था ऐलान
बता दें कोरोना वायरस संकट से प्रभावित हुई देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले देश के नाम अपने संबोधन में 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का एलान किया था। देश के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी, ये आर्थिक पैकेज, 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा। पैकेज भारत की जीडीपी का करीब-करीब 10 प्रतिशत है। पीएम ने इस दौरान कहा, संकट के समय में, लोकल ने ही हमारी मांग पूरी की है, लोकल सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है। समय ने हमें सिखाया है कि लोकल को हमें अपना जीवन मंत्र बनाना ही होगा। आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए बोल्ड रिफॉर्मस की प्रतिबद्धता के साथ अब देश का आगे बढ़ना अनिवार्य है, और आज ये समय की मांग है कि भारत हर स्पर्धा में जीते, ग्लोबल सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका निभाए।
कुटीर और गृह उद्योग को मिलेगी मदद
प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि ये आर्थिक पैकेज हमारे कुटीर उद्योग, गृह उद्योग, हमारे लघु-मंझोले उद्योग, हमारे एमएसएमई के लिए है, जो करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन है, जो आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का मजबूत आधार है। ये आर्थिक पैकेज देश के उस श्रमिक के लिए है, देश के उस किसान के लिए है जो हर स्थिति, हर मौसम में देशवासियों के लिए दिन रात परिश्रम कर रहा है। ये आर्थिक पैकेज हमारे देश के मध्यम वर्ग के लिए है, जो ईमानदारी से टैक्स देता है, देश के विकास में अपना योगदान देता है।
यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने किया 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज का ऐलान
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
