नयी दिल्ली। कोई भी सेक्टर ऐसा नहीं बच रहा है जो कोरोनावायरस से प्रभावित न हो। वे बिजनेस जो कोरोनावायरस से प्रभावित हो रहे हैं उन पर फिक्की का एक ताजा सर्वे आया है। फिक्की के नये सर्वे के अनुसार 53 फीसदी कारोबारियों का कहना है कि कोरोनोवायरस ने शुरुआती दौर से ही उनके कारोबार को प्रभावित किया है। जबकि फिक्की के सर्वेक्षण में खुलासा हुआ है कि लगभग तीन-चौथाई (करीब 73 प्रतिशत) कारोबारों को ऑर्डर मिलने में बड़ी गिरावट आई है। इनमें करीब 50 फीसदी का कहना है कि उन्हें ऑर्डर मिलने में 20 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। ये सर्वे कुल 317 कंपनियों के बीच 15-19 मार्च के दौरान फिक्की की सदस्य कंपनियों और संघों के बीच किया गया है। सर्वे में शामिल 35 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने इन्वेंट्री स्तर में वृद्धि का संकेत दिया है, जबकि 50 प्रतिशत ने कहा कि उनका इन्वेंट्री स्तर 15 प्रतिशत या इससे अधिक बढ़ा है।

20 फीसदी कारोबारी बुरी तरह प्रभावित
फिक्की के नये सर्वे से पता चला है कि कुल मिला कर 20 फीसदी कारोबारियों का कहना है कि ने काफी बड़े स्तर पर प्रभावित हुए हैं। वहीं 33 फीसदी का कहना है कि वे काफी प्रभावित हुए हैं जबिक अन्य 33 फीसदी के अनुसार उन पर हल्का प्रभाव पड़ा है। कोरोना महामारी ने नकदी प्रवाह (Cash Flow) को भी प्रभावित किया है। लगभग 80 प्रतिशत संगठनों ने नकदी प्रवाह में गिरावट आने की बात कही। सर्वे में शामिल 40 फीसदी से अधिक जवाब देने वालों ने नकदी प्रवाह में 20 प्रतिशत या उससे अधिक की गिरावट का खुलासा किया। 63 फीसदी ने सप्लाई चेन के प्रभावित होने की बात कही।
कच्चा माल मिलने में हो रही देरी
47.3 प्रतिशत ने कहा कि वे कच्चे माल की सोर्सिंग में 4 सप्ताह से कम की देरी का सामना कर रहे हैं, जबकि 31.08 प्रतिशत कंपनियों को 4-6 सप्ताह की देरी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं 14.86 प्रतिशत को 6-8 सप्ताह और 6.76 प्रतिशत को 8 सप्ताह से अधिक की देरी हो रही है। सर्वेक्षण में यह भी कहा है कि लगभग 40 प्रतिशत फर्म अपने ऑफिस में प्रवेश करने वाले लोगों की कड़ी जाँच कर रही हैं और कीटाणुशोधन (Disinfection) का भी ध्यान रख रही हैं। करीब 20 फीसदी कंपनियों ने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमित दे दी है।
यह भी पढ़ें - Coronavirus तबाह कर सकता है 78 लाख करोड़ रुपये से अधिक की इकोनॉमी
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications