मुंबई। नए साल 2020 के आगाज के साथ अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक समझौते की उम्मीद से शेयर बाजार में आई तेजी पर खाड़ी क्षेत्र में पैदा हुए फौजी तनाव के कारण सप्ताह के आखिरी सत्र शुक्रवार को ब्रेक लग गया। प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में साप्ताहिक आधार पर बढ़त दर्ज की गई।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सप्ताह के मुकाबले 110.53 अंकों की गिरावट के 41,464.61 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सप्ताह के मुकाबले 19.15 अंकों की कमजोरी के साथ 12,226.65 पर रुका।
हालांकि बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में जबरदस्त तेजी रही। मिडकैप सूचकांक पिछले सप्ताह के मुकाबले 185.33 अंकों यानी 1.24 फीसदी की तेजी के साथ 15,114.55 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 441.08 अंकों यानी 3.25 फीसदी उछाल के साथ 13,988.89 पर जाकर ठहरा।
सप्ताह की शुरुआत, कमजोरी के साथ हुई। लेकिन दो सत्रों की गिरावट के बाद नए साल में अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक मसलों को लेकर करार होने की उम्मीदों और घरेलू कारकों से तीसरे और चौथे सत्र में तेजी का रुझान देखा गया। बीते महीने दिसंबर में फिर जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर जाने और सरकार द्वारा 102 लाख करोड़ रुपये की बुनियादी संरचना से जुड़ी परियोजनाओं की घोषणा से शेयर बाजार में सकरात्मक रुझान बना। हालांकि सप्ताह के अंत में अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी से खाड़ी क्षेत्र में पैदा हुए नए फौजी तनाव से बाजार में फिर अनिश्चितता के माहौल बीच गिरावट दर्ज की गई।
सप्ताह के पहले सत्र में सोमवार को सेंसेक्स 17.14 अंकों की गिरावट के साथ 41,558 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.05 अंकों की बढ़त के साथ 12,255.85 पर रहा। अगले दिन मंगलवार को मंद कारोबारी रुझान के बीच सेंसेक्स 304.26 अंक यानी 0.73 फीसदी लुढ़ककर 41,253.74 पर बंद हुआ और निफ्टी भी 87.40 अंक यानी 0.71 फीसदी फिसलकर 12,168.45 पर ठहरा।
हालांकि, बुधवार को नए साल के आगाज पर सेंसेक्स मामूली 52.28 अंकों की बढ़त के साथ 41,306.02 पर बंद हुआ और निफ्टी भी 21.25 अंक चढ़कर 12,189.70 पर रुका। अगले दिन गुरुवार को भी तेजी जारी रही और सेंसेक्स जोरदार 320.62 अंकों यानी 0.78 फीसदी तेजी के साथ 41,626.64 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 100 अंकों की छलांग लगाकर 12,282.95 पर बंद हुआ।
सप्ताह के आखिरी सत्र में शुक्रवार को सेंसेक्स 162.03 अंकों की गिरावट के साथ 41,464.61 पर, जबकि निफ्टी 55.55 अंकों की गिरावट के साथ 12,226.65 पर बंद हुआ।
खाड़ी क्षेत्र में पैदा हुए फौजी तनाव के कारण सप्ताह के आखिरी सत्र में कच्चे तेल के दाम में तीन फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। साथ ही, घरेलू मुद्रा रुपया में भी डॉलर के मुकाबले कमजोरी आई। डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 42 पैसे की कमजोरी के साथ 71.79 पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : नया साल : ऐसे करें निवेश, पत्नी हो जाएगी करोड़पति
More From GoodReturns

MSCI अगस्त रिव्यू: इन 4 शेयरों की हुई धमाकेदार एंट्री, क्या आज बाजार में दिखेगा बड़ा एक्शन?

MSCI India August Review: निफ्टी में बड़े बदलाव की आहट! इन शेयरों पर रखें नजर, क्या होगा असर?

निफ्टी वीकली एक्सपायरी: इन 5 गलतियों से बचें, वरना एक्सपायरी के दिन डूब सकता है आपका पैसा

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

निफ्टी 50 में बड़ा बदलाव: BSE की एंट्री और विप्रो की एग्जिट? जानें पैसिव फ्लो का पूरा गणित

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें

Bank Nifty Expiry: आज की एक्सपायरी में इन 7 शेयरों में बनेगा पैसा? जानें बेस्ट इंट्राडे स्ट्रैटेजी

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?



Click it and Unblock the Notifications