नयी दिल्ली। इंटरनेट स्पीड के मामले में एयरटेल ने एक बार फिर से जियो, वोडाफोन और बीएसएनएल को पटखनी दे दी है। एक नयी रिपोर्ट से पता चलता है कि भारती एयरटेल भारत में अपने ग्राहकों को सबसे अच्छा मोबाइल एक्सपीरियंस देती है। साथ ही यह देश का सबसे तेज़ नेटवर्क है। रिसर्च फर्म टुटेला की नयी रिपोर्ट के मुताबिक निरीक्षण किये गये प्रमुख पांच मेट्रिक्स में से चार में एयरटेल ने रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल मोबाइल के मुकाबले अधिक बेहतर प्रदर्शन किया है। इस बात का खुलासा टुटेला ने अपनी नयी 2020 स्टेट ऑफ मोबाइल नेटवर्क्स रिपोर्ट किया है। ऐसा पहली बार नहीं है की डेटा स्पीड के मामले में एयरटेल ने जियो सहित अन्य टेलीकॉम कंपनियों को पीछे छोड़ा है। टुटेला की ही पिछली रिपोर्ट में डाउनलोडिंग के मामले में एयरटेल अव्वल रही थी।
कितनी है एयरटेल की डेटा स्पीड
रिपोर्ट में कहा गया है कि एयरटेल के पास सबसे तेज डाउनलोडिंग स्पीड है। एयरटेल की औसत डाउनलोड स्पीड 7.4 एमबीपीएस है। वहीं वोडाफोन आइडिया 6.5 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड के साथ दूसरे पायदान पर है, जबकि रिलायंस जियो 5.3 एमबीपीएस के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं बीएसएनएल 2.9 एमबीपीएस के साथ डाउनलोडिंग के मामले में तीसरे पायदान पर है। टुटेला ने 1 अगस्त 2019 से 31 जनवरी 2020 के बीच सैम्पल इकट्ठे करके ये रिपोर्ट तैयार की है।
अपलोडिंग के मामले में वोडाफोन अव्वल
जहां डाउनलोडिंग के मामले में एयरटेल पहले नंबर पर रही, वहीं अपलोडिंग के मोर्चे पर वोडाफोन ने बाजी मारी। 3.7 एमबीपीएस के साथ अपलोडिंग के मामले में वोडाफोन पहले, 3.5 एमबीपीएस के साथ एयरटेल दूसरे, 3.2 एमबीपीएस के साथ जियो तीसरे और 1.7 एमबीपीएस के साथ बीएसएनएल चौथे नंबर पर रही। रिपोर्ट यह भी बताती है कि जियो का ऑल 4जी नेटवर्क एयरटेल से बेहतर है। एयरटेल के ग्राहक अभी भी लगभग 10 प्रतिशत समय 3जी पर बिताते हैं। वहीं वोडाफोन आइडिया के ग्राहक 27 फीसदी समय 3जी पर बिताते हैं।
लैटेंसी के मामले में भी एयरटेल अव्वल
लैटेंसी (विलंबता) के मामले में एयरटेल इस सेगमेंट में 2.62ms की औसतन विलंबता के साथ पहले नंबर पर है। वहीं 28.2ms के साथ रिलायंस जियो दूसरे और 29.9ms के साथ वोडाफोन आइडिया तीसरे नंबर पर है। बीएसएनएल की विलंबता 45.0ms पर सबसे खराब है। इसका मतलब है कि बीएसएनएल ग्राहक रियल टाइम डेटा ट्रांसफर जैसे वीओआइपी कॉल या ऑनलाइन मोबाइल गेम खेलने पर निर्भर नहीं हो सकते।
यह भी पढ़ें - जियो, एयरटेल, वोडा ग्राहकों के लिए Google की नयी सर्विस, जानिये यहां
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
