नयी दिल्ली। अमेरिकी तकनीकी और सर्च इंजन दिग्गज Google ने रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल ग्राहकों के लिए एक नयी सर्विस शुरू की है। आप इनमें किसी भी टेलीकॉम कंपनी के ग्राहक हों आपको गूगल की नयी सर्विस का भरपूर फायदा और सुविधा मिलेगी। दरअसल गूगल ने मोबाइल रिचार्ज करने वालों के लिए अपने रिजल्ट पेज पर एक नया एक्सपीरियंस शुरू किया है, जो आज से ही उपलब्ध होगा। इस नयी सर्विस का मकसद मोबाइल ग्राहकों को हर टेलीकॉम कंपनी के प्लान की जानकारी जल्दी और बेहतर तरीके से प्रदान करना है। ग्राहक मोबाइल कैरियर पर कंपनियों के रिचार्ज प्लान को ब्राउज कर सकेंगे, साथ ही उन्हें छूट और ऑफ़र की तुलना करने और सर्च रिजल्ट पेज पर इन प्लानों में से रिचार्ज करने की भी सुविधा मिलेगी। यानी आपको किसी टेलीकॉम कंपनी की वेबसाइट पर जाये बिना सिर्फ गूगल के जरिये प्लान सर्च करने और रिचार्ज करने का मौका मिलेगा। आपको छूट और बाकी ऑफर भी मिल जायेंगे।
मोबाइल वॉलेट से पेमेंट करने की सुविधा
एक बार जब कोई ग्राहक रिचार्ज के संबंध में सर्च करेगा तो उसे डिटेल फॉर्म भरना होगा, जिससे ग्राहक को संबंधित कंपनी के उपलब्ध प्रीपेड प्लानों की लिस्ट पेश की जायेगी। रिचार्ज करने के लिए आपको एक प्लान चुनना होगा और फिर आप मोबिक्विक, पेटीएम, फ्रीचार्ज और गूगलपे के जरिये पेमेंट कर सकेंगे। गूगल की इस नयी पहल का मकसद भारत में ग्राहकों के लिए अपना मोबाइल रिचार्ज करना आसान बनाना है। वे एंड्रॉयड ग्राहक जिन्होंने गूगल के सर्च में साइन-इन किया हुआ है वे इस नयी सर्विस का फायदा उठा सकेंगे।
कैसे काम करेगी नयी सर्विस
जब कोई ग्राहक रिचार्ज से जुड़ी कोई चीज (उदाहरण के लिए प्रीपेड प्लान रिचार्ज) सर्च करता है तो फोन नंबर, ऑपरेटर और सर्कल जैसी चीजों की नतीजे सामने आते हैं। अब एक ग्राहक जैसे ही फॉर्म सबमिट करेगा तो उसे उपलब्ध प्रीपेड प्लान की जानकारी मिल जायेगी। ग्राहक के किसी प्लान का चयन करने के बाद उन्हें उन सभी कंपनियों के वैलिड ऑफर्स की लिस्ट मिल जायेगी, जो सिलेक्टेड प्लान को पूरा कर सके। इसके बाद ग्राहक किसी कंपनी की ऐप या मोबाइल साइट के जरिये चेकआउट पूरा करने के लिए उस कंपनी को चुन सकते हैं।
1 अरब से अधिक मोबाइल ग्राहक
भारत में इस समय 1.15 अरब से अधिक मोबाइल ग्राहक हैं। इनमें 37 करोड़ ग्राहकों के साथ जियो पहले नंबर पर है। जियो टेलीकॉम सेक्टर में बाजार हिस्सेदारी 32.04 फीसदी है। एयरटेल के पास 32.73 करोड़ ग्राहक हैं और इसकी बाजार हिस्सेदारी 28.35 फीसदी है। पिछले साल नवंबर में देश में मोबाइल ग्राहकों की संख्या में 2.88 करोड़ की गिरावट आयी थी, जो अप्रैल 2018 के बाद सबसे बड़ी गिरावट थी। अप्रैल 2018 में 5.8 करोड़ मोबाइल ग्राहक घट गये थे।
यह भी पढ़ें - खराब नेटवर्क से हैं परेशान तो जियो नेटवर्क में ऐसे करें नंबर पोर्ट
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications