Equity Funds Inflow: एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स के द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार साल 2024 के मार्च महीने में इक्विटी फंड्स में जबरदस्त इन्वेस्टमेंट किया गया है। म्युचुअल फंड संगठन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि मार्च 2024 के महीने में 22,633 करोड़ रुपए का इनफ्लो दर्ज किया गया है। वहीं अगर डेट फंड की बात की जाए तो इसमें से 1,98,298 करोड़ रुपए गए हैं।
अगर फरवरी महीने की बात की जाए तो यह इन्वेस्टमेंट के लिए हाथ से काफी बेहतर था। ऐसा इसलिए है क्योंकि फरवरी 2024 में इक्विटी फंड्स में कुल 26,865 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट हुआ, वहीं डेट फंड्स में 63,808 करोड रुपए का इन्वेस्टमेंट किया गया था।

अगर हाइब्रिड फंड की बात की जाए तो इसमें इन्वेस्टर के द्वारा 5,583 करोड रुपए के आसपास तक का इन्वेस्टमेंट किया गया है। वही 1 महीने पहले हाइब्रिड फंड में 18,105 करोड़ रुपए का इनफ्लो देखने को मिला था।
एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि मार्च के महीने में स्मॉल कैप फंड से निकासी हुई है।
म्युचुअल फंड द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में पता चलता है कि मार्च 2024 में 19 एनएफओ लॉन्च किए गए थे।
इनमें 2 डेट फंड्स, 5 इक्विटी फंड, 5 इंडेक्स फंड्स, 3 ईटीएफ और 1 ओवरसीज फंड लॉन्च किया गया था इनके साथ 3 हाइब्रिड फंड भी लॉन्च किए गए थे।
लॉन्च किए गए इन फंड्स से अगर कमाई की बात करें तो पांच सेक्टोरल फंड के जरिए न्फो में कुल 3074 करोड़ रुपए का इनफ्लो दर्ज किया गया है।
अगर पिछले महीने के आंकड़ों की बात करें तो सेक्टोरल फंड के जरिए कल 7,917 करोड रुपए का इनफ्लो आ चुका है।
दी जा रही जानकारी के मुताबिक सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान लोगों को खूब भा रहा है और इसके अंतर्गत लोगों का निवेश लगातार बढ़ता जा रहा है। सिप एक ऐसा शानदार माध्यम है, जिसमें आप एक छोटी सी रकम बचा कर भी धीरे-धीरे बड़ा फंड तैयार कर लेते हैं।
मार्च के महीने में एसआईपी के जरिए किया गया टोटल इन्वेस्टमेंट 19,271 करोड़ रुपए का था।
अगर फरवरी की बात की जाए तो सिप के जरिए इस महीने में 19,187 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट किया गया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications