एक तरफ जहां अधिकतर बैंक बचत खाते पर ब्याज दर में कटौती कर रहे हैं, वहीं इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (ईएसएफबी) ने एक खास वर्ग के लिए बड़ा ऑफर लॉन्च किया है।
नई दिल्ली: एक तरफ जहां अधिकतर बैंक बचत खाते पर ब्याज दर में कटौती कर रहे हैं, वहीं इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (ईएसएफबी) ने एक खास वर्ग के लिए बड़ा ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर में बचत खाते की ब्याज दर ही ज्यादा नहीं है, बल्कि अन्य कई खास तोहफे भी हैं। बड़ा झटका : इन बैंकों ने घटाईं FD की ब्याज दरें, चेक करें नए रेट्स ये भी पढें

बचत खाते पर इन्हें मिलेगा 7 फीसदी का ब्याज
दरअसल इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने महिला कस्टमर्स को लुभाने के लिए एक खास सेविंग बैंक अकाउंट पेश किया है जिसमें 7 प्रतिशत ब्याज दर के लिये इवा सेविंग अकाउंट सेविंग अकाउंट शुरू करने की अनाउंसमेंट की गई है। बता दें कि बैंक ने बीते कल एक विज्ञप्ति में कहा कि ईवा सेविंग अकाउंट एक शानदार सेविंग अकाउंट है। यह स्वास्थ्य, धन और समृद्धि जैसे हर पहलू में भारतीय महिलाओं के लिए मददगार होगा।
गोल्ड लोन की ब्याज दर में मिलेगा डिस्काउंट
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने कहा कि सेविंग अकाउंट में 7 प्रतिशत ब्याज के साथ, यह महिला डॉक्टरों, स्त्रीरोग विशेषज्ञ और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ मुफ्त स्वास्थ्य जांच और अनलिमिटेड सलाह की भी सुविधा है। इतना ही नहीं, यह पीएफ छूट और महिला कस्टमर्स के लिये गोल्ड लोन की ब्याज दर में डिस्काउंट मिलेगा। बैंक ने महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को नया ब्रांड एंबेसडर अनाउंस किया।
नहीं लगेगा कोई मेंटेनेंस शुल्क
बता दें कि यह स्मॉल फाइनेंस कंपनी महिला कस्टमर्स को लॉकर्स पर 25-50 प्रतिशत का डिस्काउंट भी ऑफर कर रहा है। बैंक के प्रेसिडेंट और कंट्री हेड-ब्रांच बैंकिंग, देनदारियों, प्रोडक्ट और धन) ने कहा कि ईवा सेविंग बैंक अकाउंट सभी महिलाओं के लिए उपलब्ध है चाहे वह, वेतनभोगी, गृहिणी, व्यवसायी, सीनियर सिटीजन ट्रांसवूमन के साथ-साथ अनिवासी महिला ही क्यों न हो। अच्छी बात तो यह है कि इस अकाउंट में कोई मेंटेनेंस शुल्क नहीं होगा।
बैंक का ट्रेडिंग शेयर
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड का शेयर भाव बीएसई में पिछले कारोबार सेशन में 34.20 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। इसके पिछले कारोबारी दिन में शेयर भाव 34.50 रुपये था। कारोबार के दिन ट्रेडिंग करने वाले शेयरों की कुल संख्या 1,46,807 थी और डिलिवरी के लायक क्वांटिटी 1,00,431 थी। इसका शेयर इंट्राडे में 34.70 रुपये तक चला गया था, जबकि इसका लो लेवल 34.05 रुपये पर गया था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
