अब ईपीएफओ आपको साल में कुछ ही महीने भी काम करने पर भी पेंशन देगा।
नई दिल्ली: अब ईपीएफओ आपको साल में कुछ ही महीने भी काम करने पर भी पेंशन देगा। दस साल की सर्विस के बाद नौकरी पेशा लोग इस बात को लेकर आश्वस्त रहते हैं कि 58 साल की आयु के बाद उन्हें ईपीएस के तहत हर माह एक न्यूनतम आय होगी। हालांकि, सीजनल कंपनियों एवं प्रतिष्ठानों में नौकरी करने वाले इस बात को लेकर हमेशा संदेह में रहते हैं कि उन्हें पेंशन मिलेगी या नहीं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने इस चीज को स्पष्ट किया है कि अगर आप सीजनल वर्कर हैं। ऐसे में एक साल में कुछ ही महीने काम करते हैं तो भी 10 वर्ष की सदस्यता के बाद आप पेंशन प्राप्त करने हकदार हैं। इस बात की जानकारी ईपीएफओ ने ईपीएस के तहत मासिक पेंशन के संबंध में ट्वीट करके दी है।ऑनलाइन PF के पैसों की निकासी करने का तरीका जानें यहां ये भी पढ़ें

ईपीएफओ ने कहा, इन उद्योंगों में काम करने वाले को होगा फायदा
मालूम हो कि ईपीएफओ ने ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी लगाई है। जिसमें लिखा है कि जी हां, यदि आप इनमें से किसी भी मौसमी फैक्टरी तथा स्थापनाओं में वर्ष के केवल कुछ ही समय के लिए भी कार्य करते हैं तो आप दस वर्षों की सदस्यता के बाद पेंशन के पात्र हैं। ईपीएफओ ने साथ ही कुछ उद्योग एवं क्षेत्रों का उल्लेख भी किया है। इनमें चाय, चीनी, तारपीन, रबड़, नील, तेल मिलिंग, लाइसेंस वाला नमक, पटसन की गांठे बनाना एवं दबाना, रोजिन, पटाखे, बर्फ, फल, आइसक्रीम उद्योग, चावल मिलिंग, दाल मिलिंग, काजू उद्योग और हौजरी प्रमुख हैं।
वहीं विभाग ने एक और ट्वीट कर इस चीज को स्पष्ट किया है कि अगर आपने 2016 में केवल चार माह ही काम किया। जिसका अंशदान ईपीएफओ में जमा हुआ तो उसे एक साल माना जाएगा। इस तरह पेंशन प्राप्त करने के लिए कम-से-कम 10 वर्ष की सदस्यता जरूरी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications