नई दिल्ली। रिटायरमेंट फंड का प्रबंधन वाले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ इस वक्त पिछले 5 साल में सबसे कम ब्याज दे रहा है। 2019-20 के दौरान यह ब्याज दर 8.50 फीसदी है। यह ब्याज दर पिछले 5 साल में सबसे कम है। इस फंड में कर्मचारी के वेतन से पैसा कटने के बाद जमा होता है। यह पैसा कर्मचारी को उसके रिटायरमेंट पर दिया जाता है। लेकिन इस पर कम ब्याज का असर उसके रिटायरमेंट के बाद के जीवन पर पड़ता है। फिलहाल ईपीएफओ के 5 करोड़ सदस्य हैं।

जानिए कितना मिल रहा है ब्याज
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ जैसे ही इन ब्याज दरों को बदलने की घोषणा करता है, उसके बाद एक परिपत्र के माध्यम से अपने क्षेत्रीय कार्यालयों को आदेश देकर नई ब्याज के हिसाब से गणना को कहता है।
जानें पिछले वर्षों का ब्याज
वित्त वर्ष 2015-16 में यह ब्याज दर 8.80 फीसदी थी।
वित्त वर्ष 2016-17 में यह ब्याज दर 8.65 फीसदी थी।
वित्त वर्ष 2017-18 में यह ब्याज दर 8.55 फीसदी थी।
वित्त वर्ष 2018-19 में यह ब्याज दर 8.65 फीसदी थी।
वित्त वर्ष 2019-20 में यह ब्याज दर 8.50 फीसदी थी।
इस प्रकार आप खुद ही देख जान सकते हैं कि पिछले 5 साल की सबसे कम ब्याज दर ईपीएफओ के सदस्यों को दी जा रही है।
ईपीएफओ से दिक्कत हो तो करें ऑनलाइन शिकायत
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ से अगर कुछ दिक्कत हो तो अब ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। ईपीएफओ वेबसाइट पर ईपीएफ निकासी, ईपीएफ खाते के ट्रांसफर, केवाईसी से जुड़े मसलों और इसी तरह की शिकायतों को दर्ज करा कर इनका समाधान ले सकते हैं। हालांकि शिकायत को दर्ज कराने के लिए यूनीवर्सल अकाउंट नंबर या फिर पीपीओ नंबर होना जरूरी है।
ये है ईपीएफओ की वेबसाइट
यह भी पढ़ें : PPF Account : कोर्ट भी अटैच नहीं कर सकता है पैसा, जानिए 6 और फायदे
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications