नई दिल्ली। अल्डलवाइस ग्रुप के चेयरमैन रमेश शाह को ईडी ने नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 2000 करोड़ रुपये के विदेशी मुद्रा घोटाले के संबंध में जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार अल्डलवाइस ग्रुप के चेयरमैन रमेश शाह की एक बेनामी कंपनी को ईडी ने संदिग्ध माना है, इसी के चलते उन्हें नोटिस जारी किया गया है। ईडी ने इस 2000 करोड़ रुपये के विदेशी मुद्रा घोटाले का भंडफोड़ किया था।
पहले भी भेजा गया था नोटिस
इससे पहले तीन जनवरी को रमेश शाह के खिलाफ नोटिस जारी किया गया था। उनको 9 जनवरी 2020 को ईडी के कार्यालय में पेश होने का निर्देश दिया गया था, लेकिन वो तय समय पर पूछताछ के लिए ईडी के दफ्तर नहीं पहुंचे। इसके बाद एक बार फिर से उनके खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।

शेयर के रेट में भारी गिरावट
जैसे ही अल्डलवाइस ग्रुप के चेयरमैन रमेश शाह को ईडी के नोटिस जारी करने की खबर आई कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज हुई। आज अल्डलवाइस फाइनेंशियल सर्विस के शेयर में बीएसई में करीब 10 फीसदी की गिरावट आई। यह शेयर आज 11.20 रुपये की गिरावट के साथ 106 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। आज बीएसई में इस कंपनी के करीब 6.40 लाख शेयरों में ट्रेडिंग हुई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में भी इस कंपनी के शेयर में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। यह शेयर करीब 11.15 रुपये की गिरावट आई। यह शेयर 106 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : किस डर से सरकार ने खरीदा 15 हजार किलो सोना, देखें आंकड़ा
More From GoodReturns

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

15 अगस्त की यात्रा: एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री चाहिए? घर से निकलने से पहले ये जरूर चेक करें



Click it and Unblock the Notifications