इलेक्ट्रिक व्हीक्ल की डिमांड भी मार्केट में तेजी से बढ़ रही है। सभी दोपहिया वाहन कंपनियां ग्राहकों को रिझाने के लिए मार्केट में कई तरह के इलेक्ट्रिक बाइक की पेशकश कर रहे है।
नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक व्हीक्ल की डिमांड भी मार्केट में तेजी से बढ़ रही है। सभी दोपहिया वाहन कंपनियां ग्राहकों को रिझाने के लिए मार्केट में कई तरह के इलेक्ट्रिक बाइक की पेशकश कर रहे है। देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की तरफ बढ़ते दबाव ने कई स्टार्टअप्स को बढ़ावा दिया है। यही कारण है कि पिछले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन सामने आए है। Electric Scooter and Bike : बच्चों के लिए ऑनलाइन यहां से खरीदें, जानें कीमत

लॉन्च हुई तीन नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
इलेक्ट्रिक वाहन बनने वाली भारतीय कंपनी अर्थ एनर्जी ने तीन नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च किए गए हैं। इसमें देश की पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक इवॉल्व-आर भी शामिल है जिसकी कीमत 1.42 लाख रुपए है। इसके साथ कंपनी ने 92,000 रुपए की ग्लाइड+ इलेक्ट्रिक स्कूटर और 1.30 लाख रुपए कीमत की स्ट्रीट इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल इवॉल्व-जेड भी लॉन्च की है।
1 हजार रुपए में करें ऑनलाइन बुकिंग
मिली जानकारी के मुताबिक अर्थ एनर्जी कंपनी ने बताया कि ग्लाइड+ ई-स्कूटर इस महीने के अंत से शोरूम में उपलब्ध होगा जबकि इवॉल्व जेड और इवॉल्व आर मॉडल मार्च के अंत तक उपलब्ध होंगे। वहीं मुंबई में कंपनी के सात डीलरशिप हैं। कंपनी इस साल के अंत तक देशभर में 45 शोरूम खोलने की योजना बना रही है। अच्छी बात तो ये है कि ग्राहक 1,000 रुपए में वाहनों की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं और डीलरशिप ग्राहक की लोकेशन पर इसे पहुंचाने में मदद करेगी।
100 किमी प्रति चार्ज और टॉप स्पीड 110 किमी प्रति घंटा
इलेक्ट्रिक स्कूटर ग्लाइड+ में 100 किमी की रेंज और 60 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलेगी। इसमें एलईडी हेडलाइट्स और सीबीएस दिया गया है। इवॉल्व जेड की रेंज 100 किमी प्रति चार्ज है जबकि टॉप स्पीड 95 किमी प्रति घंटा है। इवॉल्व आर की रेंज 100 किमी प्रति चार्ज और टॉप स्पीड 110 किमी प्रति घंटा है। इवॉल्व आर और जेड में एक जैसे स्पेसिफिकेशंस हैं। अंतर बस इतना है कि इवॉल्व जेड में 40 मिनट की फास्ट चार्जिंग क्षमता भी मिलती है। दोनों ही बाइक में फ्रंट-व्हील एबीएस मिलता है। तीनों इलेक्ट्रिक वाहनों में एक टीएफटी डैशबोर्ड है, जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन डायल दिया गया है। कंपनी भविष्य में ओवर द एयर अपडेट की सुविधा भी इसमें प्रदान करेगी।
सर्विस की लागत पेट्रोल वाहन की तुलना में 30% कम
वहीं सभी में नॉन रिमूवेबल बैटरी लगी है। कंपनी का कहना है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए डीलर उनकी लोकेशन पर ही चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगी। सर्विस की बात करें तो ग्राहक को सिर्फ पहले साल दो बार सर्विसिंग करानी होगी उसके बाद साल में एक बार सर्विसिंग होगी। वहीं कंपनी का कहना है कि सर्विस की लागत पेट्रोल वाहन की तुलना में 30% कम होगी। अर्थ एनर्जी ने साल के अंत तक लगभग 12,000 ईवी बेचने का लक्ष्य रखा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
