नयी दिल्ली। कुछ दिन पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपना ई-कॉमर्स वेंचर जियोमार्ट लॉन्च किया था। रिलायंस के इस वेंचर का संचालन इसकी सब्सिडरी रिलायंस रिटेल करेगी। इस बात की संभावना जतायी जा रही थी कि रिलायंस के ई-कॉमर्स सेक्टर में कदम रखने से अमेजन और फ्लिपकार्ट को कड़ी टक्कर मिलेगी। रिलायंस के नये वेंचर की शुरुआत करने का असर दिखने लगा है। जियोमार्ट से मुकाबला करने के लिए ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन ने प्रमुख रिटेलर कंपनी फ्यूचर रिटेल से हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियों का लक्ष्य मिल कर एक-दूसरे के नेटवर्क के फायदा उठा कर ग्राहकों के बीच अपनी पहुँच बढ़ाना है। इस साझेदारी से किशोर बियानी के नेतृत्व वाले फ्यूचर ग्रुप की फ्यूचर रिटेल को अमेजन के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी। वहीं यह भारतीय बाजार में अमेरिका स्थित ई-कॉमर्स कंपनी की स्थिति को और मजबूत बनाने में मदद करेगी।
ग्रॉसरी, फैशन और फुटवियर कारोबार के लिए समझौते
बता दें कि अमेजन और फ्यूचर रिटेल ने दो समझौते किये हैं। ये समझौते फैशन, फुटवियर और ग्रॉसरी कारोबार को ध्यान में रखते हुए किये हैं। इस कदम से रिटेल सेक्टर में प्राइस को लेकर तगड़ी प्रतियोगिता देखने को मिल सकती है। क्योंकि जानकारों ने इस बात की संभावना जतायी थी कि रिलायंस बाजार हिस्सेदारी हासिल करने के लिए शुरुआत में काफी जोरदार ऑफर दे सकती है। रिलायंस रिटेल ने जियो उपयोगकर्ताओं को जियोमार्ट के लिए पंजीकरण करने और प्रारंभिक छूट लेने के लिए एक इनवाइट भी भेजा है।
फ्यूचर रिटेल अमेजन प्राइम पर रखेगी अपने प्रोडक्ट्स
समझौते के एक हिस्से के रूप में फ्यूचर रिटेल दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद में दो घंटे के अंदर ग्राहकों तक पहुंचने के लिए अमेजन प्राइम नाउ पर अपने प्रोडक्ट्स लिस्ट करेगी। मुंबई स्थित फ्यूचर रिटेल ने कहा कि वह ऑनलाइन ऑर्डर के लिए उत्पादों की सहज पैकेजिंग और पिकअप की सुविधा के लिए अपनी रिटेल दुकानों पर मौजूदा स्टोर-इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाएगी। फ्यूचर रिटेल और अमेजन इंडिया ने इस सर्विस को पहले ही 22 स्टोर्स में लॉन्च कर दिया है। दोनों कंपनियों की योजना इसे फ्यूचर रिटेल के सारे स्टोरों में शुरू करने की है।
ये है जियोमार्ट की पेशकश
रिलायंस अपने नये वेंचर में 50,000 से अधिक किराना उत्पाद ऑफर करेगी। वहीं बिना किसी मिनिमम ऑर्डर वैल्यू के आपको मुफ्त होम डिलीवरी, बिना किसी सवाल के रिटर्न और तेज डिलिवरी का वादा जैसी सुविधाएँ दी जायेंगी। इन बेनेफिट से रिलायंस उन ग्राहकों को आकर्षित करेगी, जो फिलहाल किराना उत्पादों की खरीदारी अमेजन और फ्लिपकार्ट से करते हैं। आधिकारिक JioMart वेबसाइट पर नये वेंचर को "देश की नई दूकान" का नाम दिया गया है। शुरुआत में जियोमार्ट पर दैनिक स्टेपल, साबुन, शैंपू और अन्य घरेलू सामान जैसे उत्पाद मिलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें - रिलायंस ने रखा ई-कॉमर्स सेक्टर में कदम, होगा अमेजन और फ्लिपकार्ट से मुकाबला
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
