नयी दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वर्ल्ड बैंक से कहा है कि वे चीन को कर्ज देने रोक दे। ट्रम्प ने बीते शुक्रवार को ट्वीट के जरिये विश्व बैंक के चीन को कर्ज देने पर आपत्ति जतायी। इससे एक दिन पहले ही विश्व बैंक ने वाशिंगटन की आपत्तियों के बावजूद बीजिंग को कर्ज देने की योजना स्वीकर की थी। ट्रम्प ने ट्वीट में कहा कि वर्ल्ड बैंक चीन को कर्ज क्यों दे रहा है? क्या ये संभव है? चीन के पास काफी पैसा है और अगर उनके पास नहीं है, तो उसे पैसा बनाना चाहिए। ट्रम्प के इस सवाल पर अमेरिकी वित्त मंत्री स्टीवन न्यूकिन ने सहमति जतायी है। उन्होंने कहा कि चीन तो पहले कई छोटे देशों को अरबों डॉलर बतौर कर्ज जे रहा है, ऐसे में उसे भला कर्ज की क्या जरूरत है। आपको बता दें कि 2019 में चीन को विश्व बैंक से करीब 1.3 अरब डॉलर का कर्ज मिला। हालाँकि यह 2017 में मिले 2.4 अरब डॉलर के कर्ज के मुकाबले बहुत कम है। पिछले 5 सालों में चीन को विश्व बैंक से औसतन हर साल 1.8 अरब डॉलर का कर्ज मिला है।

वर्ल्ड बैंक घटायेगा चीन का कर्ज
अमेरिकी राष्ट्रपति की आपत्ति के बाद विश्व बैंक ने कहा कि चीन को दिये जाने वाले कर्ज में काफी तेजी से गिरावट आयी है, जो अमेरिका सहित इसके शेयरधारकों के साथ अपने समझौते के कारण और कम होने जारी रहेगा। मार्टिन रेजर, जो वर्ल्ड बैंक में चीन के मामलों पर निदेशक हैं, ने कहा है कि चीन को दिये जाने वाले कर्ज में और कटौती की जायेगी। हालाँकि विश्व बैंक के इस वादे के बावजूद अमेरिका ने चीन को कर्ज दिये जाने का विरोध किया है। ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के कारण चीन को कर्ज की जरूरत नहीं होने चाहिए।
अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध
बता दें कि अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से व्यापार युद्ध यानी ट्रेड वॉर चल रहा है। जिसके चलते दोनों देशों ने एक दूसरे के सामानों के आयात पर शुल्क लगाया है। हालाँकि इस ट्रेड वॉर को खत्म करने के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका चीन के 550 अरब डॉलर के सामानों पर इम्पोर्ट चार्जेस लगा चुका है। ट्रेड वॉर का असर दोनों देशों के आर्थिक हितों पर भी पड़ा है।
यह भी पढ़ें - सावधान! चार्जिंग स्टेशन पर फोन चार्ज करने से लग सकता है पैसों का झटका
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications