नयी दिल्ली। जालसाजी करने वाले तरह-तरह से लोगों को ठगने के तरीके ढूँढते रहते हैं। इन तरीकों से बचने के लिए बैंक, सेबी और आरबीआई को भी नये-नये कदम और दिशानिर्देश जारी करने पड़ते हैं। ऐसी ही एक नयी घोषणा देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने की है। एसबीआई ने अबकी बार ऐसी चीज से सावधानी बरतने के लिए कहा है, जिस पर शायद अभी तक आपका ध्यान भी न गया हो। एसबीआई ने आपको कई जगहों पर मिलने वाले फ्री चार्जिंग स्टेशनों पर मोबाइल चार्ज करने को लेकर सतर्क किया है। आप बेशक एसबीआई ग्राहक न हों, मगर यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है। एसबीआई ने ट्वीट करके बताया है कि अगर आप चार्जिंग स्टेशन पर मोबाइल चार्ज करते हैं तो सावधान हो जायें क्योंकि अब यह भी जालसाजों की नजर में है। इस तरह से मोबाइल चार्ज करने पर आपको ठगा जा सकता है। आइये हम आपको बताते हैं एसबीआई के नये निर्देश और इस तरह से होने वाली ठगी के बारे में।

चुराया जा सकता है पासवर्ड
एसबीआई ने चार्जिंग स्टेशनों पर फोन चार्ज करने को लेकर होने वाली संभावित गड़बड़ी को लेकर कहा है कि चार्जिंग स्टेशन पर फोन लगाने से आपको मोबाइल में मैलवेयर आ सकता है। इस मैलवेयर से कोई हैकर आपके पासवर्ड चुरा सकता है। साथ ही हैकर आपके मोबाइल से डेटा एक्सपोर्ट भी कर सकता है। इससे आगे की जानकारी आपके लिए जरूरी है। यह हैकर उन यूएसबी चार्जर, जो चार्जिंग स्टेशन पर उपलब्ध होते हैं, के जरिये आपके बैंक खाते पर डाका डाल सकते हैं। इस ऑनलाइन फ्रॉड को जूस जैकिंग कहा जाता है।
हैकर से बचने का उपाय
एसबीआई ने ट्वीट के माध्यम से ही इस तरह की ठगी से बचने का रास्ता बताया है। एसबीआई के मुताबिक किसी भी चार्जिंग स्टेशन पर सिर्फ इलेक्ट्रिकल आउटलेट यानी इलेक्ट्रिकल सॉकेट से ही अपने मोबाइल को सीधे चार्ज करें। साथ ही मोबाइल चार्ज करने के लिए अपने चार्जिंग केबल का उपयोग करें। एक बात का और ध्यान रखें कि अगर आप पोर्टेबल बैटरी या पावर बैंक का उपयोग करते हैं तो इसे सिर्फ अच्छे ब्रांड या वेंडर से ही लें। एसबीआई ने इससे पहले फर्जी कस्टमर केयर से बचने को लेकर सावधान किया था।
यह भी पढ़ें - तो क्या एयरटेल बन जायेगी विदेशी कंपनी, जानिये पूरा मामला
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
