CAR की बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड, जानिए क्यों लौट रही रौनक

वाहन उद्योग के लिए अगस्त का महीना राहत भरा रहा। यात्री वाहनों की थोक बिक्री में 14 फीसद और दुपहिया वाहनों की बिक्री में तीन फीसद की वृद्धि दर्ज की गई।

नई दिल्‍ली: वाहन उद्योग के लिए अगस्त का महीना राहत भरा रहा। यात्री वाहनों की थोक बिक्री में 14 फीसद और दुपहिया वाहनों की बिक्री में तीन फीसद की वृद्धि दर्ज की गई। वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री एक साल पहले की तुलना में 14.16 फीसदी बढ़कर 2,15,916 पर पहुँच गई। फरवरी माह में वाहनों की बिक्री में गिरावट ये भी पढ़ें

Domestic Passenger Vehicle Sales Rise 14 Percent In August

पिछले साल अगस्त में यह आँकड़ा 1,89,129 पर रहा था। इसमें कारों की बिक्री 14.13 फीसद बढ़कर 1,24,715 इकाई, उपयोगी वाहनों की बिक्री 15.54 फीसद बढ़कर 81,842 इकाई और वैनों की बिक्री 3.82 फीसदी की वृद्धि के साथ 9,359 इकाई रही।

 कुल 15,59,665 दुपहिया वाहन बिके

कुल 15,59,665 दुपहिया वाहन बिके

घरेलू बाजार में इस साल अगस्त में कुल 15,59,665 दुपहिया वाहन बिके। अगस्त 2019 में यह आँकड़ा 15,14,196 इकाई रहा था। इसमें मोटरसाइकिलों की बिक्री 10.13 फीसद बढ़कर 10,32,476 पर पहुँच गई जबकि स्कूटरों की बिक्री 12.30 फीसदी घटकर 4,56,848 इकाई रह गई। मोपेड की बिक्री 25.65 फीसद बढ़कर 70,126 इकाई पर पहुँच गई। इसके अलावा 215 इलेक्ट्रिक वाहन भी बिके। कोविड-19 के कारण 24 मार्च से देश भर में लगाए गए लॉकडाउन के कारण मार्च से जुलाई तक वाहनों की बिक्री प्रभावित रही थी।

 पहले के मुकाबले अगस्त में बिक्री बढ़ी

पहले के मुकाबले अगस्त में बिक्री बढ़ी

इस साल अप्रैल में पहली बार ऐसा हुआ जब देश में कोई वाहन नहीं बिका। त्योहारी मौसम से पहले यात्री वाहन और दुपहिया वाहन की बिक्री के रफ्तार पकड़ने से वाहन उद्योग को बड़ी राहत मिली है। सियाम के अध्यक्ष केनिची आयुकावा ने कहा क‍ि (बिक्री में) वृद्धि दिखनी शुरू हो गई है, जिससे इस उद्योग में विश्वास पैदा हुआ है, खासकर दुपहिया और यात्री वाहनों की श्रेणी में। एक साल पहले के मुकाबले अगस्त में बिक्री बढ़ी है, लेकिन अगस्त 2019 में बिक्री में भारी गिरावट रही थी। उस समय यात्री वाहनों की बिक्री 32 फीसद और दुपहिया वाहनों की 22 फीसद घट गई थी। इसमें कुछ कोविड-19 के कारण रुकी हुई मांग और त्योहारी मौसम की मांग का योगदान भी है, इसके बावजूद अगस्त के आंकड़े अच्छा संकेत दे रहे हैं।

 तिपहिया वाहनों की बिक्री में सुस्ती बनी हुई

तिपहिया वाहनों की बिक्री में सुस्ती बनी हुई

जानकारी दें कि सियाम ने बताया कि तिपहिया वाहनों की बिक्री में सुस्ती बनी हुई है। इनकी बिक्री 14,534 इकाई रही जो एक साल पहले के मुकाबले 75.29 फीसद कम है। इसमें यात्री परिवहन वाले वाहनों में 84.27 फीसद और मालढुलाई वाले वाहनों में 21.32 फीसद की गिरावट दर्ज की गई। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से अगस्त तक यात्री वाहनों की बिक्री में 49.41 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 10,91,928 यात्री वाहन बिके थे जिनकी संख्या घटकर 5,52,429 रह गई है। इसी अवधि में दुपहिया वाहनों की बिक्री 48.57 फीसद कम होकर 41,34,132 इकाई और तिपहिया वाहनों की 84.86 फीसदी घटकर 40,022 इकाई पर रही। वाहन कंपनियों को अगस्त में निर्यात के मोर्चेपर मंदी का सामना करना पड़ा। कई देशों में लॉकडाउन और आर्थिक गतिविधियों पर प्रतिबंध के कारण यात्री वाहनों का निर्यात 45.17 फीसद घटकर 38,116 इकाई रह गया। पिछले साल अगस्त में 69,516 यात्री वाहनों का निर्यात किया गया था। दुपहिया वाहनों का निर्यात 14.23 फीसद की गिरावट के साथ 2,55,842 इकाई पर रहा। मोटरसाइकिलों के निर्यात में 7.08 फीसद और स्कूटरों के निर्यात में 62.89 फीसद की गिरावट रही। तिपहिया वाहनों का निर्यात 13.61 फीसद घटकर 39,636 इकाई पर आ गया।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+