देश में विभिन्न श्रेणियों में वाहनों की थोक बिक्री में फरवरी में 19.08 प्रतिशत की गिरावट रही। भारतीय वाहन इंडस्ट्री में अभी भी सुस्ती का माहौल कायम है।
नई दिल्ली: देश में विभिन्न श्रेणियों में वाहनों की थोक बिक्री में फरवरी में 19.08 प्रतिशत की गिरावट रही। भारतीय वाहन इंडस्ट्री में अभी भी सुस्ती का माहौल कायम है। हर माह की तरह फरवरी में वाहन बिक्री के आंकड़े निराश करने वाले रहे। सोसायटी ऑफ इंडियन मोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल फरवरी माह में घरेलू वाहन बिक्री में 19 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। सियाम के डाटा के मुताबिक पिछले साल के 20,34,597 यूनिट के मुकाबले इस साल फरवरी में कुल 16,46,332 वाहनों की बिक्री हुई। जबकि इससे पहले इसी साल जनवरी में वाहन बिक्री 13 फीसदी से गिरकर 17,39,973 यूनिट पर आ गई थी, जो पिछले जनवरी 2019 में 20,19,253 यूनिट थी।

घरेलू यात्री वाहन बिक्री में गिरावट
वहीं अगर सेगमेंट के हिसाब से बात करें, तो घरेलू यात्री वाहन बिक्री फरवरी माह में 7.61 फीसदी गिरकर 2,51,516 यूनिट पर आ गई है। यह आंकड़ा फरवरी 2019 में 2,72,243 यूनिट था। अगर प्रोडक्शन की बात करें, तो अप्रैल से फरवरी के दौरान कुल 20,498,128 वाहनों का उत्पादन हुआ। इसमें पैसेंजर व्हीकल, कमर्शियल व्हीकल और थ्री व्हीकल, क्वाड्रिसाइकिल और टू-व्हीलर शामिल हैं, जो कि पिछले अप्रैल से फरवरी के दौरान 24,358,082 यूनिट थी। ऐसे में इस साल अप्रैल से फरवरी के दौरान वाहन उत्पादन में करीब 13.29 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
किसी वाहन सेगमेंट में कितनी गिरी सेल
फरवरी में कंपनी ने 15,644 वाहन बेचे। दोपहिया श्रेणी में फरवरी में बिक्री 19.82 प्रतिशत गिरकर 12,94,791 इकाई रही। पिछले साल फरवरी में 16,14,941 दोपहिया वाहन बिके थे। वहीं सबसे बड़ी दोपहिया वाहन विनिमर्मा हीरो मोटोकॉर्प की कुल दोपहिया वाहन बिक्री फरवरी में 20.05 प्रतिशत घटकर 4,80,196 वाहन रही, जबकि प्रतिद्वंदी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया का बिक्री 22.83 प्रतिशत गिरकर 3,15,285 वाहन रही। इसी तरह चेन्नई की टीवीएस मोटर कंपनी की बिक्री फरवरी में 26.73 प्रतिशत टूटकर 1,69,684 वाहन रही। मोटरसाइकिलों की बिक्री में भी गिरावट दर्ज की गयी है। फरवरी में यह 22.02 प्रतिशत गिरकर 8,16,679 मोटरसाइकिल रही जो पिछले साल फरवरी में 10,47,356 वाहन थी। स्कूटर की बिक्री 14.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ फरवरी में 4,22,310 वाहन रही जो फरवरी 2019 में 4,92,584 इकाई थी। सियाम के मुताबिक वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री फरवरी में 32.9 प्रतिशत गिरकर 58,670 वाहन रही जो पिछले साल फरवरी में 87,436 वाहन थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
