Diwali Muhurat Trading: स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और एनएसई हिंदू कैलेंडर वर्ष संवत 2080 की शुरुआत को चिह्नित करते हुए दिवाली के दिन यानी रविवार को शाम को 6:15 से 7:15 बजे तक मुहूर्त ट्रेडिंग आयोजित करेंगे।
जबकि, दिवाली के वजह से सामान्य मार्केट कारोबार के लिए बंद रहेगा। शाम को केवल 1 घंटे के लिए विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग विंडो खुलेगा। बीएसई की तरफ से कहा गया है कि शाम को 6 से 6:15 तक प्री-ओपनिंग सेशन आयोजित किया जायेगा।

इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, बीएसई की तरफ से कहा गया है कि दीवाली के अवसर पर पर मुहूर्त ट्रेडिंग से पहले 3 से 4 बजे से बीच लक्ष्मी पूजन आयोजित किया जाएगा। इसके बाद की बात करें तो फिर शाम को 4:30 से 5:50 बजे तक टॉप-वॉल्यूम परफॉर्मर्स के लिए अवॉर्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी आयोजित की जाएगी।
दिवाली के त्यौहार पर ट्रेडर्स 1 घंटे के विशेष सेशन में ट्रेडिंग लगने की सदियों पुरानी परंपरा हो बरकरार रखा है। ग्रहों की स्थिति के आधार पर जिसका वक्त तय किया जाता है। क्योंकि दियों की रोशनी और रंगोली के रंगों के बीच नई कारोबार की गतिविधि को शुरू करना काफी अधिक शुभ माना जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इतिहास बताता है कि दीवाली के दिन ने निवेशकों को शायद ही निराश किया हो। बीएसई ऐसे पिछले 16 विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में से 12 में उच्च स्तर पर बंद हुआ।
ऐतिहासिक रूप से इक्विटी सूचकांकों ने इन स्पेशल ट्रेडिंग सेशन में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है, हालांकि, आम तौर पर कम ट्रेडिंग वॉल्यूम देखा गया है। उस छोटी अवधि के दौरान कम शेयर चलते हैं।
वर्ष 2008 एक अपवाद था जिसमें जिसमें सेंसेक्स ने एक घंटे के सत्र में 5.86 फीसदी चढ़कर सभी को हैरान कर दिया था। ये उस दिन के लिए 9008 पर बंद हुआ, लेकिन ग्लोबल फाइनेंशियल संकट सामने आने के वजह से बाकी के बचे वर्ष के लिए ये सीमित दायरे में रहा।
कैसा रहता है मुहूर्त ट्रेडिंग के बाद मार्केट का मूड
इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार, सेंसेक्स वर्ष 2012 के बाद से 11 में से 8 बात ग्रीन जोन में बंद हुआ है। पिछली दिवाली के मौके पर बीएसई सेंसेक्स में मुहूर्त ट्रेडिंग के बाद 524.51 अंक का उछाल देखने को मिला था।
हालांकि, अगर हम मुहूर्त ट्रेडिंग के बाद के सेशन को देखे तो मुहूर्त ट्रेडिंग के बाद का सेशन आम तौर पर काफी बेहतर नहीं रहा है क्योंकि सेंसेक्स पिछले 10 वर्षों में 6 बार गिर चुका है।
यह भी पढ़ें: Diwali 2023: शाहरूख के गाने पर US राजदूत ने किया डांस
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications