Diwali 2023: नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में शुक्रवार को अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने अपने बॉलीवुड कौशल से सभी को हैरान कर दिया। अमेरिका दूतावास में दिवाली उत्सव कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने शाहरूख की फिल्म 'दिल से' के गाने 'छैंया छैंया' पर बेहतरीन डांस किया है।
शाहरूख खान जो भारतीय फिल्मों के स्टार है। इनकी यह फिल्म वर्ष 1998 में आई थी, दिल से फिल्म में शाहरुख खान और मलायका अरोड़ा को ट्रेन पर थिरकते हुए दिखाया गया था। नीले कुर्ते में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी, मंच पर थिरकते नजर आए। वही, दर्शकों ने भी तालिया बजाई और उनका उत्साह बढ़ाया।

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के संस्थापक चांसलर सतनाम सिंह संधू की तरफ से कहा गया है कि दिवाली समारोह में अपनी
रुचि दिखाने के लिए मैं भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी की उत्साहपूर्ण भावना की बहुत सहारना करता हूं।
उन्होंने कहा कि इसी तरह अमेरिका और भारत के संबंधों में खुशियां बनी रहे।
एरिक गार्सेटी मई के महीने में राजदूत नियुक्त होने के बाद से, पूरे दिल से भारत की परंपरा में डूब गए हैं। दिल्ली के चितरंजन पार्क में हाल ही में उत्साह के साथ दुर्गा पूजा मनाई जाती है, जो बताता है, कि भारत के साथ अमेरिका सांस्कृतिक तौर पर जुड़ने का प्रयास कर रहा है।
सीआर पार्क में अमेरिकी राजदूत ने एक पंडाल का दौरा किया। उन्होंने वह पारंपरिक बंगाली व्यंजनों का आनंद लिया।
भारत के नागरिकों के मन में अमेरिका उसके प्रति पॉजिटिव भावना बनाना चाहता है। रूस को लेकर जैसी भावना भारत के मन में है।
भारत के व्यक्ति भलाई किसी भी विचार धारा में विश्वास करने वाले क्यों ही न हो। रूस का नाम लेते ही उनके मन में विश्वास की भावना आती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत के कई सारे लोग है जो आंख मूंद कर रूस पर भरोसा करते है और शायद, वही स्थान यूएस भी हासिल करने का प्रयास कर रहा है।
अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने इसी सप्ताह आवेदकों से बातचीत करने के लिए दिल्ली में यूएस वीजा सेंटर का औचक दौरा किया था। ऐसे समय में उनकी यात्रा हुई, जब यूएस वीजा नियुक्ति के लिए वेटिंग ड्यूरेशन 511 दिनों तक जा चुका है।
अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने मई महीने में अपनी नियुक्ति के बाद से कई भारतीय राज्यों, मंदिरों और मस्जिदों की यात्रा की है। भारत आने से पहले एरिक गार्सेटी ने कहा गया था कि उनका उद्देश्य देश के लोगों के दिल को छूना है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे शायद वही, प्रयास कर रहे हैं। अमेरिकी राजदूत ने भारत में हिंदी फिल्मों के अभिनेताओं से मुलाकात की है। इसके साथ ही उन्होंने महिला क्रिकेटर्स और विभिन्न सेक्टर में ऊंचाइयां छूने वाले लोगों से मुलाकात की है।
यह भी पढ़ें: Life certificate हो गया जमा, जानिए कैसे चेक करें स्टेटस
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications