Special Trains News: आने वाले कुछ ही दिनों में एक के बाद एक त्यौहार पूरे देश में मनाए जाएंगे। त्यौहार सीजन के दौरान यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए लगभग 700 स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना की घोषणा की है।
रिपोर्ट के अनुसार, इन 678 स्पेशल ट्रेनों में से 519 के लिए जानकारी पहले ही जारी कर दी गई थी। आइए आपको बताते हैं कि इन ट्रेनों का क्या रूट होगा और इनसे जुड़ी सारी डिटेल्स भी आपको बताते हैं।

1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें (Diwali Chhath Puja Special Trains In UP Bihar)
जी बिज की रिपोर्ट के अनसार, ये स्पेशल ट्रेनें 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेंगी। रेलवे के मुताबिक, दिवाली और छठ के त्योहारों के दौरान होने वाली भीड़ को देखते हुए स्पेशल वंदे भारत ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। यह पहली बार होगा जब त्योहारी सीजन के दौरान वंदे भारत ट्रेन को स्पेशल ट्रेन के तौर पर चलाया जाएगा।
पटरियों पर त्यौहार के सीजन में दौड़ेगी 20 कोच वाली वंदे भारत स्पेशल ट्रेन (Special Trains For Diwali And Chhath Puja Check Details)
दिल्ली से बिहार के अलग-अलग स्थानों के लिए 20 कोच वाली वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इस में पटना, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और गोरखपुर के रूट शामिल होंगे, ताकि यात्रियों को त्योहारों के लिए अपने घर पहुंचने के लिए सुविधाजनक यात्रा मिल सके।
इससे पहले आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी यात्रियों की यात्रा को आसान बनाने के लिए देश भर में छठ पूजा और दिवाली के अवसर पर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने की घोषणा की थी।
दीपावली और छठ में स्पेशल ट्रेन चलाने की लिस्ट को हाल ही में रेलवे ने जारी किया है। सबसे ज्यादा नॉर्दन रेलवे से 130 ट्रेनें चलाई जाएंगी। SCR जोन से 104 स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है और ECR जोन से 99 ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस तरह से रेलवे ने सभी जोन से स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
रेल मंत्री ने स्पेशल ट्रेनों से जुड़ी दी ये जानकारी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन स्पेशल ट्रेनों से जुड़ी खास डिटेल भी शेयर की। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही रेलवे करीब 108 ट्रेनों में जनरल कोच भी बढ़ा रहा है जिससे कई यात्रियों को यात्रा करने का अवसर मिलेगा।
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि साल 2024-25 में आज तक कुल 5,975 कोच नोटिफाई किए गये हैं। इससे पूजा की भीड़ के दौरान 1 करोड़ से ज्यादा यात्रियों को घर जाने में सुविधा होगी।
उन्होंने यह भी बताया कि साल 2023-24 में त्योहारी सीजन के दौरान कुल 4,429 विशेष कोच चलाए गए थे।
अश्विनी वैष्णव के मुताबिक इस त्योहारी सीजन में 108 ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाए गए है। छठ पूजा और दिवाली स्पेशल ट्रेनों के लिए 12,500 कोच मंजूर किए गए हैं। 2024-25 में आज तक कुल 5,975 ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं। इससे पूजा की भीड़ के दौरान 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को घर जाने की सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा रेलवे को उम्मीद है कि इससे ट्रेनों में टिकट रिजर्वेशन की मारामारी और यात्रियों की बढ़ती संख्या को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
इस साल चलेंगी अधिक स्पेशल ट्रेनें
फेस्टिव सीजन में पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस को स्पेशल ट्रेन के तौर पर चलाए जाने की तैयारी के साथ-साथ 10,000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन चलाने पर भी फोकस किया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से यूपी और बिहार के रूट्स को कवर किया जाएगा। इतनी बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेन चलने से करीब 1 करोड़ यात्रियों को राहत मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications