Gold Coins: इस साल 29 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा और दिवाली 30 अक्टूबर के दिन पूरे देश में मनाई जाएगी। दिवाली के मौके पर कई लोग सोने से बने जेवर से लेकर सोने के सिक्के खरीदना पसंद करते हैं। त्योहार से पहले ही बाजारों में सोने के लक्ष्मी-गणेश और विक्टोरिया के सिक्कों की भारी डिमांड है। आइए आपको बताते हैं कि सोने के सिक्के की खरीदारी करते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

1.कहां से खरीदें सोने और चांदी के सिक्के? (Gold Coins Buying Guide)
जब भी आप ज्यौहार पर सोने या चांदी के सिक्के खरीदने की सोचें तो केवल मान्यता प्राप्त सेलर से ही इन्हें खरीदें और कीमत और मेकिंग चार्ज के बारे में पता करना न भूलें। कई बार लोग ऑनलाइन सोने या चांदी के सिक्के खरीद लेते हैं और उन्हें फ्रॉड का भी सामना करना पड़ जाता है। इसलिए आपको सोने और चांदी के सिक्के बीआईएस मान्यता प्राप्त सेलर से ही खरीदने चाहिए।
2. हॉलमार्क के साथ ही खरीदें सोना (Gold Coins Investment)
सोने की शुद्धता के लिए हॉलमार्किंग की जाती है। Bureau of Indian Standards के मानकों के हिसाब से सोने और चांदी में हॉलमार्किंग जरूरी है। अगर किसी ज्वेलरी में हॉलमार्किंग है, तो इसका मतलब कि वो शुद्ध गोल्ड है। बिना हॉलमॉर्क वाली कोई भी ज्वेलरी या सिक्का बाजार में बाजार में नहीं बेची जा सकता है। सोने को बीआईएस-मान्यता प्राप्त परख और हॉलमार्किंग सेंटर पर हॉलमार्क किया जाता है।
3. सोने की कीमत की जानकारी रखें (gold coin buying tips)
सोने के सिक्के की खरीदारी के बाद हमेशा उसकी कीमत और वैल्यू की जानकारी होना जरूरी है। बिल में मेकिंग चार्ज अलग से दिखाया जाता है। अगर ज्वैलर्स आपसे इन सिक्कों की ओवरचार्जिंग करता है तो सोने के सिक्के खरीदने से पहले कीमत की जांच भी करनी चाहिए।
4. पैकेजिंग पर भी दीजिए ध्यान
सोने के सिक्के की पैकेजिंग पर भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आपको सोने के सिक्कों को छेड़छाड़ प्रूफ पैकेजिंग में ही खरीदना चाहिए। ईटी के अनुसार, पैकेजिंग जालसाजी, धोखाधड़ी और नुकसान के खिलाफ एक सुरक्षा है। जौहरी सलाह देते हैं कि अगर कोई सोने के सिक्के को फिर से बेचने का इरादा रखता है तो उसे छेड़छाड़ प्रूफ पैकेजिंग को नहीं फाड़ना चाहिए या खोलना नहीं चाहिए, क्योंकि पैकिंग सोने के सिक्के की शुद्धता की विश्वसनीयता सुनिश्चित करती है।
5. सोने के सिक्के की डिजाइन चेक करें
सोने के सिक्के कई तरह के डिजाइन में अलग-अलग ज्वैलर्स के पास आपको मिल जाएंगे। कॉर्पोरेट कंपनियों और आभूषण रिटेल विक्रेताओं के पास अक्सर सिक्के के एक तरफ उनका लोगो होता है और दूसरी तरफ एक मानक द्वारा बनाया गया डिजाइन होता है। कई सिक्कों के पीछे हिंदू देवता या देवी या धार्मिक आकृति को दर्शाया जाता है। कुछ सिक्कों पर रानी विक्टोरिया, एडवर्ड VII या जॉर्ज V को दर्शाया जाता है।
अन्य देशों के सिक्के जैसे पांडा सिक्का (चीन), मेपल लीफ (कनाडा) और कंगारू (ऑस्ट्रेलिया) भी उपलब्ध हैं। निर्माता और रिटेल वेंडर यूनिट के नाम के पहले अक्षर वाले सिक्के भी बेचे जाते हैं। ऐसे में डिजाइन का सेलेक्शन सही से करें ताकि बाद में इसे एक्सचेंज करने पर आपको परेशानी न हो।
यह भी पढ़ें- Diwali 2024 Gold Investment Tips: दिवाली पर बरसेगा पैसा! Gold में इन 3 तरह से करें निवेश, पाएं तगड़ा रिटर्न
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications