Diwali 2024 Gold Investment Options: दिवाली का त्यौहार अक्टूबर के महीने में आने वाला है। कार, जेवर घर आदि में निवेश करने का ये समय बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप गोल्ड में निवेश करने के लिए सही ऑप्शन सोच रहे हैं तो आप कई चीजों में निवेश करके लक्ष्मी जी को अपने घर बुला सकते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ बेहतरीन गोल्ड इंवेस्टमेंट ऑप्शन जिनमें आप दिवाली के शुभ मौके पर निवेश करके तगड़ा रिटर्न पा सकते हैं।

फिजिकल सोने में करें निवेश (Gold Buying on Diwali 2024)
सोने में निवेश करने के सबसे पारंपरिक तरीकों में से एक है इसे फिजिकल रूप में खरीदना होता है। इसमें सोने के जेवर से लेकर, सिक्के भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, सोने के बार खरीदना भी निवेश के तौर पर काम आ सकता है। सोने की वस्तुओं की कीमत समय के साथ बढ़ सकती है, जिससे सोने के सामान की वैल्यू बढ़ जाती है।
गोल्ड ईटीएफ में करें निवेश (Diwali 2024 Gold Buying Tips)
गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) गोल्ड में निवेश करने का एक और तरीका प्रदान है। ये फंड सोने की कीमत को बारीकी से ट्रैक करते हैं और स्टॉक की तरह ही काम करते हैं, जिससे निवेशक शेयर खरीद और बेच सकते हैं। यह एक ओपन एंडेड म्यूचुअल फंड होता है, जो सोने के गिरते-चढ़ते भावों पर आधारित होता है। ETF बहुत अधिक कॉस्ट इफेक्टिव होता है। एक गोल्ड ETF यूनिट का मतलब है कि 1 ग्राम सोना। वह भी पूरी तरह से प्योर होता है।
डिजिटल गोल्ड में निवेश करें (Diwali 2024 Gold Investment Options)
डिजिटल गोल्ड ऑनलाइन सोना खरीदने का तरीका है इसमें आप गोल्ड सेविंग फंड्स जैसे इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में खरीदारी कर सकते हैं। डिजिटल गोल्ड में मिनिमम 1 रुपये से भी निवेश शुरू किया जा सकता है और मार्केट में भाव को देखते हुए आप जब खरीद-बिक्री कर सकते हैं। डिजिटल गोल्ड को फिजिकल गोल्ड में कन्वर्ट करने का भी ऑप्शन होता है। इसे सोने के सिक्कों, बारों या अपनी पसंद के किसी भी रूप में बदला जा सकता है।
इसके अलावा अगर आपके पास डिजिटल गोल्ड है, तो आप ऑनलाइन लोन के लिए इसे कोलेटरल के तौर पर बतौर एसेट इस्तेमाल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
