Diwali 2023: दीपावली 5 दिनों तक चलने वाला बहुत बड़ा त्योहार है। यह धनतेरस से शुरू हो जाता है और भाई दूज तक चलता है। लोगों पर भी अब दीपावली के नजदीक आते ही त्योहार का रंग चढ़ चुका है। इस बार 10 नवंबर को धनतेरस है। धनतेरस के बाद दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज भी मनाया जाएगा।
लोगों में अक्सर त्योहार की सही तारीख और शुभ मुहूर्त को लेकर काफी कंफ्यूजन रहता है। इसी बात को ध्यान में रखकर आज हम आपको धनतेरस, दीवाली से लेकर भाई दूज तक हर त्योहार की तारीख और उस दिन होने वाली पूजा का सही समय बताने जा रहे हैं। हम हिंदू कैलेंडर के हिसाब से आपको इन शुभ मुहूर्त के बारे में बताएंगे, ताकि आप शुभ समय पर अपना त्योहार मना सकें।

धनतेरस और शुभ मुहूर्त: धनतेरस को संस्कृत भाषा में धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। यह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पड़ता है। पुराने के अनुसार इस दिन धनवंतरी का जन्म हुआ था, जिन्होंने हमें आयुर्वेद दिया। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस पर पूजा करने से और सामान खरीदने से स्वास्थ्य बेहतर होता है और सुख समृद्धि आती है। इस बार धनतेरस 10 नवंबर को 12:35 से शुरू होगा। इसके बाद आप पूजा और खरीदारी कर सकते हैं।
- धनतेरस पूजा मुहूर्त: 5:45PM से लेकर 7:43PM तक
- त्रयोदशी तिथि: 12:35 PM से 1:57PM
- प्रदोष काल: 5:30PM से लेकर 8:08PM तक
- वृषभ काल: 5:45PM से लेकर 7:43PM तक
छोटी दीपावली: छोटी दीपावली, दीपावली के एक दिन पहले पड़ती है और इसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन शाम को दीपदान करने से परिवार के ऊपर से अकाल मृत्यु का खतरा टलता है। इस बार नरक चतुर्दशी 11 नवंबर को पढ़ रही है और शाम 05:40 मिनट से 07:36 का समय दीपदान करने के लिए सबसे शुभ है।
दीपावली 2023: दीपावली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान राम अयोध्या से लौटे थे और अयोध्या वासियों ने पूरे नगर में दीपक जलाकर उनका स्वागत किया था। दीपावली के दिन खास तौर पर पूरे घर की सफाई की जाती है और गणेश लक्ष्मी की पूजा होती है। माना जाता है कि इस दिन पूजा करने से धन और संपत्ति बढ़ते हैं।
- लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: 12 नवंबर को 5:39 से लेकर 7:35 तक दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजा की जाएगी।
- सुबह 09:12 बजे से 11:17 बजे तक का समय शिक्षण संस्थान,किताब की दुकान,स्कूल के साथ पूजा पाठ की सामग्री से जुड़े लोगों के लिए पूजा का शुभ मुहूर्त है।
- 12 नवंबर को दोपहर 01:01 बजे से 02:30 बजे तक आयरन इंडस्ट्री,फैक्ट्रियां और दूसरे कई उद्योग के लिए. पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।
गोवर्धन पूजा: गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा भी कहा जाता है और यह दीपावली के त्यौहार का चौथा दिन होता है। इस दिन लोग भगवान कृष्ण और गोवर्धन पहाड़ की पूजा करते हैं।
गोवर्धन पूजा मंगलवार 13 नवंबर को की जाएगी। सुबह 6:43 से लेकर 8:52 तक का समय गोवर्धन पूजा के लिए सबसे सही है। यह 2 घंटे 9 मिनट का शुभ मुहूर्त है।
भाई दूज: भाई दूज पांचवा और दीपावली के त्यौहार का आखिरी दिन होता है। माना जाता है कि इस दिन बहन के द्वारा भाई के लिए की गई पूजा उसकी उम्र को बढ़ाती है। भाई दूज पर बहने भाई को टीका लगती हैं, उन्हें माला पहनती हैं और उनकी आरती उतार कर लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस दिन भाई अपने बहनों को गिफ्ट भी देते हैं।
- भाई दूज मंगलवार यानी 14 नवंबर को मनाया जाएगा।
- अपह्रान समय की शुरुआत: दोपहर 1:10
- अपह्रान समय की समाप्ति:शाम को 3:19 पर
- भाई दूज अपह्रान समय: 1.10 PM to 03.19 PM
- द्वितीया तिथि की शुरुआत: 2:36 PM
- द्वितीया तिथि की समाप्ति: 1:45PM 15 नवंबर
यह भी पढ़ें: Dhanteras में Gold खरीदने पर बरसता है पैसा, जान लीजिए रिकॉर्ड
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications