Why buy gold on Dhanteras: धनतेरस पर सोना खरीदना एक परंपरा है और इसे शुभ माना जाता है। वहीं अगर इसका आर्थिक पक्ष देखा जाए तो इससे पता चलता है कि अगर धनतेरस पर सोना खरीदा जाए तो अच्छा फायदा भी होता है।
पिछले कई सालों का अगर रिकॉर्ड निकाला जाए तो पता चलता है कि सोने खरीदने वालों पर लक्ष्मी की खूब कृपा रही है। जिन लोगों ने सोने में निवेश किया है, उनको काफी फायदा मिला है। आइये जानते हैं कि बीते एक साल से लेकर 30 साल पहले धनतेरस पर सोना खरीदने वालों को कितना फायदा हुआ है।

पिछले साल धनतेरस पर यानी 22 अक्टूबर 2022 को सोना 50,062 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से एक साल में सोना खरीदने वालों को 21 फीसदी से ज्यादा का फायदा हुआ है।
वहीं 2020 के धनतेरस पर यानी 13 नवंबर 2020 को सोना 50,645 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से तीन साल में सोना खरीदने वालों को 20 फीसदी से ज्यादा का फायदा हुआ है। अगर सालाना रिटर्न देखा जाए तो यह करीब 6.3 प्रतिशत का होता है।
वहीं 2018 के धनतेरस पर यानी 5 नवंबर 2018 को सोना 31,760 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से 5 साल में सोना खरीदने वालों को 91 फीसदी से ज्यादा का फायदा हुआ है। अगर सालाना रिटर्न देखा जाए तो यह करीब 13.9 प्रतिशत का होता है।
वहीं 2013 के धनतेरस पर यानी 1 नवंबर 2013 को सोना 30,510 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से 10 साल में सोना खरीदने वालों को 99 फीसदी से ज्यादा का फायदा हुआ है। अगर सालाना रिटर्न देखा जाए तो यह करीब 7.1 प्रतिशत का होता है।
वहीं 2008 के धनतेरस पर यानी 26 अक्टूबर 2008 को सोना 11,925 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से 15 साल में सोना खरीदने वालों को 410 फीसदी से ज्यादा का फायदा हुआ है। अगर सालाना रिटर्न देखा जाए तो यह करीब 11.5 प्रतिशत का होता है।
वहीं 2003 के धनतेरस पर यानी 23 अक्टूबर 2003 को सोना 5,830 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से 20 साल में सोना खरीदने वालों को 942 फीसदी से ज्यादा का फायदा हुआ है। अगर सालाना रिटर्न देखा जाए तो यह करीब 12.4 प्रतिशत का होता है।
वहीं 1998 के धनतेरस पर यानी 17 अक्टूबर 1998 को सोना 4,360 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से 25 साल में सोना खरीदने वालों को 1294 फीसदी से ज्यादा का फायदा हुआ है। अगर सालाना रिटर्न देखा जाए तो यह करीब 11.1 प्रतिशत का होता है।
किसी भी शहर का गोल्ड और चांदी का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं 1993 के धनतेरस पर यानी 11 नवंबर 1993 को सोना 4,598 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से 30 साल में सोना खरीदने वालों को 1222 फीसदी से ज्यादा का फायदा हुआ है। अगर सालाना रिटर्न देखा जाए तो यह करीब 9.0 प्रतिशत का होता है।
कहां तक जा सकता है सोने का रेट
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुज गुप्ता का कहना है कि त्योहारी सीजन में गोल्ड की कीमतों में उछाल संभव है। जियोपॉलिटिकल तनाव से भी सोने-चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। सोने में काफी समय के बाद मोमेंटम आया है। दिवाली में हम सोने का भाव 61800- 62000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जाते देख सकते है। वहीं साल के अंत तक सोना 62500 का स्तर दिखा सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications