नयी दिल्ली। एयरटेल, वोडाफोन और रिलायंस जियो में चल रही प्रतिस्पर्धा टैरिफ बढ़ाने के बाद और तेज हो गयी है। भारत में टेलीकॉम सेक्टर के कुल ग्राहकों में से 80 फीसदी इन तीन कंपनियों के पास ही हैं। इन कंपनियों ने ग्राहकों पर टैरिफ का भार बढ़ा दिया है। इसके अलावा भी यह एक-दूसरे के ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने का प्रयास कर रही हैं। 2016 में जियो के बाजार में आने और मुफ्त कॉलिंग के साथ डेटा बेनेफिट देने से एयरटेल और वोडाफोन को काफी झटका लगा था। उस झटके का असर इन दोनों कंपनियों, हालाँकि उस समय वोडाफोन और आइडिया अलग-अलग कंपनियाँ थीं, के ग्राहक आधार और वित्तीय स्थिति पर भी पड़ा था। समय के साथ जियो की वित्तीय स्थिति मजूत हुई है। मगर एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के मर्जर के बावजूद इनकी वित्तीय स्थिति खराब हुई है। एयरटेल और वोडाफोन को जुलाई-सितंबर में तिमाही काफी तगड़ा घाटा भी हुआ है।
क्यों हुआ घाटा भारी घाटा
जुलाई-सितंबर तिमाही में एयरटेल को 23,045 करोड़ रुपये और वोडाफोन को 50,921 करोड़ रुपये का जबरदस्त घाटा हुआ। जबकि जियो के मुनाफे में 45 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई थी। इसकी मुख्य वजह रही थी सब्सक्राइबर बढ़ाना और उपभोक्ताओं द्वारा डेटा का अधिक इस्तेमाल करना। साल दर साल आधार पर जियो का मुनाफा 681 करोड़ रुपये के मुकाबले 990 करोड़ रुपये रहा था। जबकि एयरटेल और वोडाफोन को इतने तगड़े घाटे की असल थी एजीआर के भुगतान के लिए प्रोविजन बनाना। दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों से कुल 1.47 लाख करोड़ रुपये के बकाया एजीआर का भुगतान करने को कहा है। एयरटेल और वोडाफोन को भी हजारों करोड़ रुपये का एजीआर जमा करना है।
जियो की वित्तीय स्थिति मजबूत
दरअसल रेट बढ़ाने के बावजूद जियो के एयरटेल और वोडाफोन से मात न खाते की असल वजह है मजबूत वित्तीय स्थिति। मुकेश अंबानी ग्रुप की रिलायंस जियो ने जुलाई-सितंबर तिमाही में लगातार आठवीं तिमाही मुनाफा कमाया। साथ ही इसका उपभोक्ता बाकी दोनों कंपनियों से ज्यादा हो गया है। वहीं जियो पर 60.52 करोड़ रुपये बतौर एजीआर का बकाया है, जबकि वोडाफोन को 53,000 करोड़ रुपये और एयरटेल को 35,500 करोड़ रुपये का एजीआर चुकाना है। यह एक वित्तीय दबाव है, जिसे जियो के लिए झेलना आसान है।
जियोफोन यूजर्स के लिए भी प्लान किया महंगा
अन्य मोबाइल उपभोक्ताओं के बाद रिलायंस जियो ने अपने जियोफोन यूजर्स को भी झटका दिया है। कंपनी ने जियोफोन के 49 रुपये वाले उस सस्ते प्लान को बंद कर दिया, जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 1 जीबी 4जी डेटा मिलता था। उपभोक्ताओं को सभी नटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 50 मैसेज भी मिलते थे। यह प्लान समान वैलिडिटी के साथ 75 रुपये का हो गया, जिसमें रोज 100 एमबी डेटा मिलेगा। अन्य नेटवर्कों के लिए 500 मिनट और 50 एसएमएस भी आपको मिलेंगे।
यह भी पढ़ें - जियो और एयरटेल में चल रहा 100-100 रुपये का खेल, जानें क्या हो रहा
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
