नयी दिल्ली। साल 2019 ऑटो सेक्टर के लिए थोड़ा सुस्त रहा। कंपनियों की बिक्री घटी, जिसके चलते मारुति सहित कई दिग्गज कंपनियों को अपना उत्पादन घटाना पड़ा। मगर बावजूद इसके कई शानदार कारें ऐसी रहीं, जिन्होंने 2019 में खूब धमाल मचाया और इन गाड़ियों की खूब बिक्री हुई। इनमें साल खत्म होते हुए दिसंबर में भी कई गाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हम आपको बताने जा रहे 2019 के दिसंबर महीने में सबसे अधिक बिकने वाली टॉप 10 कारों के बारे में। आपको शायद हैरानी हो सकती है कि टॉप 10 कारों में से 8 मारुति सुजुकी हैं। लगातार कई महीने बिक्री और उत्पादन घटने के बावजूद दिसंबर में मारुति की 8 कारें ऐसी रहीं, जो सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में शामिल हैं। वहीं इस लिस्ट में 2 कार ह्यूंडई की शामिल हैं। यानी इन दोनों कंपनियों की कारों की पिछले महीने जम कर बिक्री हुई। तो आइये जानते हैं दिसंबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों के बारे में।
ये हैं दिसंबर 2019 में टॉप 10 बिकने वाली कारें -
1 - मारुति बलेनो : 18,464 यूनिट्स
2 - मारुति ऑल्टो के10 : 15,489 यूनिट्स
3 - मारुति डिजायर : 15,286 यूनिट्स
4 - मारुति स्विफ्ट : 14,749 यूनिट्स
5 - मारुति विटारा ब्रेजा : 13,658 यूनिट्स
6 - मारुति वैगनआर : 10,781 यूनिट्स
7 - ह्यूंडई वैन्यू : 9,521 यूनिट्स
8 - मारुति एस-प्रेसो : 8,394 यूनिट्स
9 - ह्यूंडई एलीट आई20 : 7,740 यूनिट्स
10 - मारुति ईको : 7,634 यूनिट्स
छठे से पहले पायदान पर आयी बलेनो
बता दें कि दिसंबर 2018 में बलेनो की 11,135 यूनिट्स बिकी थीं और उस महीने में बिक्री के मामले में ये छठे नंबर पर रही थी। वैसे आपको एक खास बता दें कि इस लिस्ट में मारुति की 8 कारों में से, बलेनो, डिजायर, स्विफ्ट और विटारा ब्रेज़ा अभी भी डीजल इंजन के साथ मिल रही हैं। हालाँकि इनके डीजल वेरिएंट को बीएस6 में पेश नहीं किये जायेंगे क्योंकि मारुति ने 1 अप्रैल, 2020 से डीजल इंजन वेरिएंट गाड़ी न तैयार करने का निर्णय लिया है।
52 फीसदी बाजार हिस्सेदारी
इन टॉप 10 कारों की कुल मिला कर दिसंबर में 1,21,716 यूनिट्स बिकीं यानी कुल कारों की बिक्री में से इनका हिस्सा 52 फीसदी रहा। इनमें चौथे नंबर पर रही स्विफ्ट लगातार दूसरे साल दिसंबर में चौथे नंबर पर रही। मगर इस दौरान स्विफ्ट की सेल 25 फीसदी बढ़ी है। वैगनआर, वेन्यू और एस-प्रेसो लिस्ट में नए प्रवेशी हैं क्योंकि सभी तीन मॉडल 2019 में लॉन्च किए गए थे। दिसंबर 2018 में ऑल्टो के10 सबसे अधिक बिकने वाली कार रही थी।
यह भी पढ़ें - ये रही मारुति सुजुकी की प्राइस लिस्ट, चुनिये अपनी पसंद की कार
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
