नयी दिल्ली। शुक्रवार 22 नवंबर को खुले सीएसबी बैंक के आईपीओ को पहले ही दिन फुल सब्सक्राइब कर लिया गया। केरल में स्थित सीएसबी बैंक का पुराना नाम कैथोलिक सीरियन बैंक था। इश्यू को पहले ही दिन 1.20 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन मिल गये, जबकि आईपीओ में कुल 1.15 करोड़ शेयर ही बेचे जायेंगे। हालाँकि इन 1.15 करोड़ शेयरों में एंकर निवेशक शामिल नहीं हैं। इश्यू के पहले दिन ही इसे 1.05 गुना सब्सक्राइब कर लिया गया। जानकारी के लिए बता दें कि रिटेल इन्वेस्टर्स की तरफ से इश्यू को जोरदार रिस्पॉन्स मिला है। पहले दिन इश्यू को रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित श्रेणी के मुकाबले 5.6 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित शेयरों के मुकाबले 9.5% आवेदन मिले। सीएसबी के आईपीओ में 10 रुपये के अंकित मूल्य वाले शेयरों के लिए 193-195 रुपये का प्राइस बैंड रखा गया है। सीएसबी बैंक के आईपीओ में 26 नवंबर तक आवेदन करने का मौका है।

सीएसबी बैंक ने एंकर निवेशकों से भी जुटायी पूँजी
गौरतलब है कि आईपीओ इश्यू खुलने से पहले 21 नवंबर को सीएसबी बैंक ने एंकर निवेशकों से 184 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी थी। बैंक ने 24 एंकर निवेशकों को 94.54 लाख शेयर अलॉट करने की जानकारी दी थी। इन निवेशकों में ओमर्स एडमिनिस्ट्रेशन कॉर्पोरेशन, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ, एसबीआई एमएफ, आदित्य बिड़ला सन लाइफ ट्रस्टी, ऐक्सिस एमएफ, सुंदरम एमएफ, एचएसबीसी और अशोका इंडिया ऑपर्चुनिटीज फंड शामिल हैं। सीएसबी बैंक के आईपीओ में 24 करोड़ रुपये के नये शेयरों के साथ ही मौजूदा शेयरहोल्डरों द्वारा 1.97 करोड़ शेयर बेचे जायेंगे।
कहाँ-कहाँ हैं सीएसबी बैंक की शाखाएँ?
सीएसबी बैंक मुख्यत केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र में काफी मजबूत स्थिति में हैं। वहीं 30 सितंबर 2019 तक के आँकड़ों के मुताबिक सीएसबी बैंक के कस्मटर्स की कुल संख्या करीब 13 लाख थी। खास बात यह है कि सीएसबी बैंक एसएमई उद्योग, रिटेल और एनआरआई उपभोक्ताओं पर अधिक ध्यान देता है। जहाँ तक बैंक के कुल नेटवर्क की बात है तो देश के 16 राज्यों और 4 केंद्रीय शासित राज्यों में इसकी 412 शाखाएँ और 290 एटीएम है। सीएसबी बैंक में करीब 7,600 एसएमई खाते हैं, जिनमें हर खाते में औसतन 46 लाख रुपये हैं। आईपीओ इश्यू के बाद बैंक में प्रमोटरों में की हिस्सेदारी घट कर 38.3% रह जायेगी, जो इस समय 50.% है।
यह भी पढ़ें - हैकर्स से एटीएम कार्ड को बचाने के ये हैं आसान तरीके, आप भी जान लें
More From GoodReturns

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications