नयी दिल्ली। भारत के ढेर सारे उत्पाद दुनिया भर में निर्यात किये जाते हैं। भारतीय उत्पादों को विदेशों में खूब पसंद भी किया जाता है। इन उत्पादों की फहरिस्त में एक नयी चीज जुड़ गया है और वो है गाय का गोबर। चौंकिये मत, यह कोई अफवाह नहीं है, बल्कि हकीकत है। दरअसल इस बारे में एक भारतीय पत्रकार ने हाल ही में एक ट्वीट किया कि एक अमेरिकी स्टोर में गाय के गोबर से बने उपले बिक रहे हैं। विक्रेताओं को इन उपलों के उपयोगकर्ताओं से मजाकिया प्रतिक्रियाएँ भी मिल रही हैं। यह बात तो आम है कि अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियाँ अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों पर उपले बेचती हैं। मगर अब ये उपले सीधे भारत से जाकर अमेरिका में ही विशेष रूप से बिक रहे हैं।

क्या है इन गोबर के उपलों की कीमत?
भारतीय पत्रकार ने ट्वीट के जरिये बताया है कि उन्हें उनके कजिन ने एक स्टोर का फोटो भेजा है, जिसमें 10 उपलों की कीमत 2.99 डॉलर यानी करीब 215 रुपये है। फोटो में एक बड़ा पैकेट है, जिस पर 10 उपलों का पैकेट होने की जानकारी दी गयी है। खास बात यह है कि इस तरह के सभी पैकेटों पर मेड इन इंडिया लिखा हुआ है। यानी इन पैकेटों को भारत में ही तैयार करके भेजा गया है। पैकेट पर एक और विशेष जानकारी दी गयी है कि यह उत्पाद केवल "धार्मिक उद्देश्यों" के लिए है, "खाने योग्य नहीं है"।
मिल रही हैं मजाकिया प्रतिक्रियाएँ
ट्विटर पर गाय के गोबर के उपलों की तस्वीर सामने आती है दूसरे ट्वीटर यूजर्स ने मजाकिया प्रतिक्रियाएँ भी देन शुरू कर दीं। एक यूजर ने लिखा कि अमेरिका में इन्हें 'काउ डंग कुकीज' के रूप में बाजार में उतारना बेहतर है। गोबर को अंग्रेजी में डंग कहा जाता है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा "प्रोडक्ट ऑफ इंडिया"। हालाँकि कुछ यूजर्स ने इन उपलों के भारतीय गाय के गोबर से ही बने होने पर शक भी जताया। बहरहाल एक बात तो तय है कि आने वाले समय में भारतीय गायों के गोबर का कारोबार बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें - जानिए पोस्ट ऑफिस एटीएम के इस्तेमाल का सही तरीका
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
