नयी दिल्ली। भारतीय डाक देश भर में 1.5 से अधिक डाक घरों का संचालन करता है। मगर क्या आप जानते हैं कि भारतीय डाक बैंकिंग सेवाएँ भी प्रदान करता है। डाक विभाग अलग-अलग ब्याज दरों के साथ कई बचत योजनाएँ चलाता है। इतना ही नहीं बचत खाता सेवा के साथ ही भारतीय डाक एटीएम सह डेबिट कार्ड भी देता है। हालाँकि बैंकों की ही तरह भारतीय डाक भी अपने एटीएम पर निश्चित सीमाएँ रखता है। इनमें एक दिन में एटीएम से निकाली जाने वाली राशि या मुक्त लेन-देन की संख्या शामिल हैं। खास बात यह है कि डाक घर में केवल 20 रुपये के भुगतान पर एक बचत खाता खोला जा सकता है, जिसमें आपको न्यूनतम केवल 50 रुपये का बैलेंस हमेशा रखना होगा। इस बात की जानकारी खुद भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गयी है। यदि आपका बचत खाता भारतीय डाक में है तो बता दें कि अक्टूबर-दिसंबर में आपको जमा राशि पर 4% प्रति वर्ष की दर से ब्याज मिलेगा।

क्या हैं भारतीय डाक के एटीएम नियम
भारतीय डाक का एटीएम इस्तेमाल करने पर आपको एक दिन 5 मुफ्त लेन-देन मिलेंगी। यानी आप एक दिन में 5 बार बिना किसी शुल्क के भारतीय डाक के ही एटीएम से पैसे से निकाल सकेंगे। मगर ध्यान रहे कि यदि आप बिना नकदी की लेन-देन भी करते हैं, जैसे बैलेंस जाँचना, तो भी उसे मुफ्त लेन-देन में गिना जायेगा। साथ ही आप भारतीय डाक के एटीएम से एक दिन में अधिकतम 25,000 रुपये ही निकाल सकते हैं। इनमें भी आप एक बार में अधिकतम 10,000 रुपये ही निकाल सकते हैं। ध्यान रहे कि मुफ्त लेन-देन की तय संख्या सीमा से अधिक लेन-देन करने पर आपको शुल्क चुकाना होगा।
इन बातों का भी रखें ध्यान
मेट्रो शहरों में भारतीय डाक के एटीएम धारक अन्य बैंकों के एटीएम इस्तेमाल करने पर अपने डेबिट कार्ड से एक महीने में तीन मुफ्त लेनदेन कर सकते हैं। वहीं मैट्रो शहरों के अलावा दूसरे शहरों में अन्य बैंकों के एटीएम से पाँच मुफ्त लेन-देन की अनुमति है। बता दें कि भारतीय डाक की अन्य सेवाओं में बचत खातों को चेक बुक सुविधा के साथ या इसके बिना भी रखा जा सकता है। साथ ही यहाँ आपको अपने बचत खाते को एक शाखा से दूसरी शाखा में ट्रांसफर करवाने की भी सुविधा मिलती है।
यह भी पढ़ें - एसबीआई में है खाता, तो जान लें किस-किस तरह से हो सकता है नुकसान
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
