किसानों को पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से राहत मिलने जा रही है। जी हां सरकार अब किसानों के लिए सीएनजी से चलने वाले ट्रैक्टरों को लॉन्च करने जा रही है।
नई दिल्ली: किसानों को पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से राहत मिलने जा रही है। जी हां सरकार अब किसानों के लिए सीएनजी से चलने वाले ट्रैक्टरों को लॉन्च करने जा रही है। Electric Scooter and Bike : बच्चों के लिए ऑनलाइन यहां से खरीदें, जानें कीमत

किसानों की बचत में फायदा
आज केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भारत में सीएनजी से चलने वाला देश का पहला ट्रैक्टर लॉन्च करेंगे। यह ट्रैक्टर रॉमैट टेक्नो सॉल्यूशन और टोमासेटो एकाइल इंडिया ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। यह किसानों को उनकी लागत घटाकर आय बढ़ाने में मदद करेगा।
सालाना करीब 1 लाख रुपये की होगी बचत
इस ट्रैक्टर की मदद से ग्रामीण भारत में रोजगार के अवसर पैदा करने में भी मदद मिलेगी। इस ट्रैक्टर की मदद से किसानों को हर साल उनके ईंधन खर्च में 1 लाख रुपए तक की बचत होगी, जिससे उनका जीवन स्तर सुधारने में मदद मिलेगी। ट्रैक्टर को डीजल से सीएनजी ईंधन वाला बनाया गया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, नरेंद्र सिंह तोमर, पुरुषोत्तम रूपाला और जनरल (सेवानिवृत्त) वी.के. सिंह भी उद्घाटन समारोह में मौजूद रहेंगे।
सीएनजी ट्रैक्टर से होंगे ये फायदे
प्रदूषण कंट्रोल करने में सीएनजी फायदेमंद होती है। सीएनजी ट्रैक्टर से कार्बन उत्सर्जन कम होगा। डीजल इंजन की तुलना में सीएनजी इंजन 70 प्रतिशत कम उत्सर्जन करता है। अन्य किसी भी ईंधन के मुकाबले सीएनजी सस्ती पड़ती है। ऐसे में सीएनजी ट्रैक्टरों से किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। सीएनजी टैंक टाइट सील होते हैं इसलिए रिफ्यूलिंग के वक्त विस्फोट या आग लगने की गुंजाइश काफी कम रहती है।
माइलेज भी काफी अधिक होगा
बता दें कि इसे नए तकनीक से कन्वर्ट किया गया है। इसलिए सीएनजी इंजन की लाइफ पारंपरिक ट्रैक्टरों से ज्यादा होगी। सीएनजी फिटेड ट्रैक्टर्स में लेड की मात्रा नहीं होती है। इसके चलते इंजन लंबे समय तक काम करेगा। डीजल की तुलना में सीएनजी ट्रैक्टरों का माइलेज भी काफी अधिक होगा। इसलिए इसके इस्तेमाल से ईंधन पर किसानों के होने वाले खर्च कम होंगे। इसका मेनटेनेंस खर्च भी ईंधन वाले ट्रैक्टर के मुकाबले कम आएगा। इससे पैसों की बचत होगी।
सीएनजी की मौजूदा कीमत 42 रुपए
वहीं मंत्रालय की माने तो सीएनजी ही भविष्य है। वर्तमान में पूरी दुनिया में 1.2 करोड़ वाहन प्राकृतिक गैस से चल रहे हैं और कई कंपनियां और नगर निगम हर दिन सीएनजी वाहनों को अपने बेड़े में शामिल कर रही हैं। भारत में ये ऐसा पहला ट्रैक्टर है जो सीएनजी युक्त होगा। सीएनजी ट्रैक्टर भी डीजल इंजन की तुलना में अधिक या बराबर पावर पैदा करता है। डीजल इंजन की तुलना में सीएनजी इंजन 70 प्रतिशत कम उत्सर्जन करता है। डीजल की मौजूदा कीमत 77.43 रुपए प्रति लीटर पर किसानों को इस ट्रैक्टर की मदद से 50 प्रतिशत तक की बचत होगी, क्योंकि सीएनजी की मौजूदा कीमत 42 रुपए प्रति किलोग्राम है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
