नई दिल्ली। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7 अगस्त को समाप्त हफ्ते के दौरान 3.623 अरब डॉलर और बढ़कर 538.191 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इससे पहले 31 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 11.938 अरब डॉलर बढ़कर 534.568 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। वहीं देश का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 5 जून को समाप्त सप्ताह में 500 अरब डॉलर के स्तर के पार गया था। उस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 8.223 अरब डॉलर बढ़कर 501.703 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था।

जानिए क्या बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार में
7 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि का मुख्य कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों का बढ़ना रहा है। इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.464 अरब डॉलर बढ़कर 492.293 अरब डॉलर हो गईं। विदेशी मुद्रा आस्तियों का मूल्य निर्धारण करते समय विदेशी मुद्रा भंडार में मौजूद यूरो, पाउंड और येन जैसे डॉलर के इतर अन्य मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि तथा गिरावट पर ध्यान दिया जाता है।
गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा
इस दौरान स्वर्ण भंडार 2.160 अरब डॉलर बढ़कर 39.785 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से विशेष आहरण अधिकार भी 60 लाख डॉलर बढ़कर 1.481 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान आईएमएफ के पास देश का भंडार 70 लाख डॉलर कम होकर 4.632 अरब डॉलर पर आ गया।
यह भी पढ़ें : China : बैंकों के भागने का खतरा बढ़ा, पैसे निकालने वालों की लगी लाइनें
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications