मुम्बई। आज गुरुवार यानी 19 मार्च 2020 को शेयर बाजार की क्लोजिंग भारी गिरावट के साथ हुई। आज सेंसेक्स जहां करीब 581.28 अंक की गिरावट के साथ 28288.23 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी करीब 205.35 अंक की गिरावट के साथ 8263.45 अंक स्तर पर बंद हुआ। आज बीएसई में कुल 2561 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 580 शेयर तेजी के साथ और 1821 गिरावट के साथ बंद हुईं। वहीं 160 कंपनियां के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं शाम को डॉलर के मुकाबले रुपया 84 पैसे की गिरावट के साथ 75.10 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

निफ्टी के टॉप गेनर
आईटीसी का शेयर करीब 11 रुपये बढ़कर 161.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
भारती एयरटेल का शेयर करीब 19 रुपये की तेजी के साथ 444.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोटक महिन्द्रा का शेयर करीब 39 रुपये की तेजी के साथ 1,210.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 19 रुपये की तेजी के साथ 895.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इनफोसिस का शेयर करीब 11 रुपये की तेजी के साथ 545.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
भारती इंफ्राटेल का शेयर करीब 26 रुपये की गिरावट के साथ 124.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोल इंडिया का शेयर करीब 22 रुपये की गिरावट के साथ 123.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जी इंटरटेनमेंट का शेयर करीब 23 रुपये की गिरावट के साथ 141.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यस बैंक का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 53.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ओएनजीसी का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 61.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : LIC के समझिए इशारे, बरसने लगेगा पैसा


Click it and Unblock the Notifications