मुम्बई। आज सोमवार यानी 16 मार्च 2020 को शेयर बाजार की क्लोजिंग भारी गिरावट के साथ हुई। आज सेंसेक्स जहां करीब 2713.41 अंक की गिरावट के साथ 31390.07 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी करीब 757.80 अंक की गिरावट के साथ 9197.40 अंक स्तर पर बंद हुआ। आज बीएसई में कुल 2618 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 443 शेयर तेजी के साथ और 2015 गिरावट के साथ बंद हुईं। वहीं 160 कंपनियां के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं शाम को डॉलर के मुकाबले रुपया 54 पैसे की गिरावट के साथ 74.28 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

निफ्टी के टॉप गेनर
यस बैंक का शेयर करीब 12 रुपये की तेजी के साथ 37.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 140 रुपये की गिरावट के साथ 664.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 29 रुपये की गिरावट के साथ 186.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा स्टील का शेयर करीब 37 रुपये की गिरावट के साथ 289.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
वेदांता का शेयर करीब 9 रुपये की गिरावट के साथ 74.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी का शेयर करीब 225 रुपये की गिरावट के साथ 1,841.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : मुनाफे का मंत्र : अमूल दे रहा फ्रेंचाइजी, करें लाखों की कमाई


Click it and Unblock the Notifications