कमाई का मौका : अमूल दे रहा फ्रेंचाइजी, करें लाखों की कमाई

नई दिल्ली। अगर आप लाखों रुपये की कमाई हर माह करना चाहते हैं, तो अमूल की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। अमूल देश और दुनिया में दूध और दूध से बने उत्पादों की बिक्री की जानीमानी कंपनी है। कंपनी के पास दूध के अलावा कई सारे ऐसे उत्पाद हैं, जिनकी बाजार में बहुत मांग है। स्थिति यह है कि अमूल की फ्रेंचाइजी के पास ग्राहकों की लाइन लगी रहती है। ऐसे में यह कारोबार मुनाफे का साबित हो सकता है। इस फ्रेंचाइजी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें ज्यादा निवेश भी नहीं करना पड़ता है। ऐसे में कोई भी यह फ्रेंचाइजी लेकर अपना खुद का कारोबार शुरू कर सकता है।

आइये जानते हैं कि कैसे मिलती है अमूल की फ्रेंचाइजी

-अमूल की फ्रेंचाइजी के लिए कितने निवेश की जरूरत होती है।
-अमूल की फ्रेंचाइजी के आपके पास कितनी जगह होनी चाहिए।
-अमूल की फ्रेंचाइजी के लिए कहां करें आवेदन।
-अमूल की फ्रेंचाइजी लेने के नियम क्या हैं।

अमूल की फ्रेंचाइजी में कौन-कौन से उत्पाद बिकते हैं

अमूल की फ्रेंचाइजी में कौन-कौन से उत्पाद बिकते हैं

अमूल कई तरह के उत्पाद तैयार करती है, जिन्हें बेचा जाता है। यह सारे उत्पाद अमूल की फ्रेंचाइजी के माध्यम से भी बेचे जा सकते हैं।

-अमूल दूध, ब्रेड स्प्रेड, चीज, बेवरेजेज, आइसक्रीम, पनीर, दही, घी, मिल्क पाउडर, चॉकलेट्स, पाउच मिल्क, फ्रेश क्रीम,

क्यों लेना चाहिए अमूल की फ्रेंचाइजी

आप और भी कंपनियों की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं, लेकिन अमूल की ही क्यों लें यह जानना जरूरी है। इस कंपनी के मुताबिक आप हर महीने इस कंपनी के उत्पादों को बेच कर 5 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये की बिक्री कर सकते हैं। अमूल के अनुसार उनकी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी रॉयल्टी का भुगतान या अमूल के साथ कोई राजस्व साझा नहीं करना होता है।

अमूल 2 तरह की देती है फ्रेंचाइजी

अमूल 2 तरह की देती है फ्रेंचाइजी

-अमूल प्रिफेयरड आउटलेट या अमूल रेलवे पार्लर या अमूल क्‍योस्‍क

-अमूल आइसक्रीम स्‍कूपिंग पार्लर

अमूल प्रिफेयरड आउटलेट या अमूल रेलवे पार्लर या अमूल क्‍योस्‍क के बारे में

ऐसी अमूल फ्रेंचाइजी देने के लिए कंपनी ने कुछ नियम बनाए गए हैं।

स्थान का चयन कैसे होगा

-अमूल अनुसार अगर किसी व्यक्ति को अमूल प्रिफेयरड आउटलेट / अमूल रेलवे पार्लर / अमूल क्‍योस्‍क की फ्रेंचाइजी लेनी है, तो उस व्यक्ति को एक ऐसे स्थान से इस फ्रेंचाइजी को शुरू करना होगा, जहां पर अच्छी संख्या में लोगों का आना जाना हो।
-अमूल कंपनी के नियमों के मुताबिक किसी रेलवे स्टेशन, बाजार, स्कूल प्रमुख शैक्षणिक संस्थान, अस्पतालों के आस पास ही इस तरह की फ्रेंचाइजी को खोला जा सकता है।

दुकान का साइज क्या होना चाहिए

-अमूल आउटलेट को शुरू करने के लिए कम से कम 100 वर्ग फीट से लेकर 150 वर्ग फीट तक की दुकान होनी चाहिए। इसके लिए दुकान को किराए पर लेकर भी आप फ्रेंचाइजी शुरू कर सकते हैं।

अमूल फ्रेंचाइजी खोलने में कितना चाहिए निवेश

अमूल फ्रेंचाइजी खोलने में कितना चाहिए निवेश

अमूल की ओर से दी जाने वाली फ्रेंचाइजी पर करीब 2 लाख रुपये का खर्च आता है। इसमें से 25 हजार रुपये गैर वापसी योग्य ब्रांड सुरक्षा के तौर पर अमूल कंपनी लेती है। इसके अलावा दुकान का रेनोवेशन और उपकरण को खरीदने पर बाकी पैसा खर्च होगा। इस तरह से ये फ्रेंचाइजी लेने पर कुल 2 लाख रुपये तक का खर्च आएगा। 

जानिए अमूल की फ्रेंचाइजी में फायदे का गणित

अमूल आउटलेट/पार्लर/क्‍योस्‍क के जरिए बेचे जाने वाले अमूल उत्पादों पर एवरेज रिटर्न्स ऑन एमआरपी निर्धारित किया गया है। अगर आप पाउच मिल्क बेचते हैं, तो एमआरपी पर एवरेज रिटर्न्स 2.5 फीसदी मिलेगा। मिल्क प्रोडक्ट्स बेचने पर एमआरपी पर एवरेज रिटर्न्स 10 फीसदी दिया जाता है। वहीं आइसक्रीम बेचने पर एमआरपी पर एवरेज रिटर्न्स 20 फीसदी दिया जाता है। 

अमूल आइसक्रीम स्‍कूपिंग पार्लर

अमूल आइसक्रीम स्‍कूपिंग पार्लर

अमूल की यह दूसरी प्रकार की फ्रेंचाइजी है। इसको अमूल आइसक्रीम स्‍कूपिंग पार्लर कहा जाता है। इसको खोलकर आप अमूल की आइसक्रीमों को बेच सकते हैं। आइसक्रीम स्‍कूपिंग पार्लर भी एक तरह की दुकान ही है। यहां पर कई तरह की आइसक्रीम को बेचा जाता है। आइसक्रीम स्‍कूपिंग पार्लर में शेक्स, सैंडविचेज , बर्गर, हॉट चॉकलेट ड्रिंक, कॉफी जैसी चीजें भी बेची जाती हैं।

आइसक्रीम स्‍कूपिंग पार्लर फ्रेंचाइजी के कितना चाहिए स्थान

अमूल के आइसक्रीम स्‍कूपिंग पार्लर की फ्रेंचाइजी देने के नियमों के अनुसार आपके पास कम से कम 300 वर्ग फीट की दुकान होनी चाहिए। यह अगर आपकी न हो तो किराए की भी हो सकती है। वहीं अगर आपके पास खुली जगह है तो भी आप इसे शुरू कर सकते हैं।

आइसक्रीम स्‍कूपिंग पार्लर शुरू करने का खर्च

आइसक्रीम स्‍कूपिंग पार्लर खोलने के लिए आपके पास करीब 6 लाख रुपये होने चाहिए। इन 6 लाख रुपए में से अमूल कंपनी 50 हजार रुपये नॉन रिफंडेबल ब्रांड सिक्योरिटी के तौर पर लेती है। वहीं दुकान की रेनोवेशन पर करीब 4 लाख रुपये तक का खर्चा आता है। इसके अलावा फ्रिज, मिक्सी जैसे उपकरणों पर करीब 1.5 लाख रुपये तक का खर्च आता है।

एवरेज रिटर्न्स ऑन एमआरपी

आइसक्रीम स्‍कूपिंग पार्लर खोलने पर आपको केवल अमूल के उत्पादों को ही बेचना होगा।

-प्री पैक्ड आइसक्रीम बेचने पर 20 फीसदी एवरेज रिटर्न्स ऑन एमआरपी दिया जाता है। अमूल कंपनी की आइसक्रीम बेचने के अलावा अगर आप इस कंपनी द्वारा बनाए गए अन्य उत्पादों को भी बेच सकते हैं। इन उत्पादों पर एवरेज रिटर्न्स ऑन एमआरपी 10 फीसदी दिया जाता है।
शेक्स, सैंडविचेज, बर्गर, हॉट चॉकलेट ड्रिंक, कॉफी जैसे सामान बेचने पर 50 फीसदी मुनाफा मिलेगा।

फ्रेंचाइजी चलाने में अमूल क्या मदद करेगी

फ्रेंचाइजी चलाने में अमूल क्या मदद करेगी

अमूल कंपनी की ओर से उस फ्रेंचाइजी को शुरू करने के लिए हर तरह की मदद की जाती है। इसमें स्टोर उद्घाटन में कंपनी आपकी मदद कर सकती है या फिर उपकरण खरीदने में भी अमूल कंपनी आपकी सहायता कर सकती है। वहीं अमूल कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के बाद किसी भी जगह जाकर इस कंपनी के उत्पादों को खरीदने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अमूल कंपनी के थोक डीलर आपकी दुाकन पर ही आकर प्रोडक्ट्स देते हैं। 

अमूल फ्रेंचाइजी के कैसे करें आवेदन

अमूल फ्रेंचाइजी के कैसे करें आवेदन

अमूल की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको सबसे पहले इस कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा

http://www.amul.com/

-यहां पर आपको सबसे नीचे राइट साइड पर अमूल पार्लर लिखा दिखेगा
-आपको अमूल पार्लर पर क्लिक करना होगा
-अमूल पार्लर पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा
-इस पेज पर अमूल के पार्लर खोलने से जुड़ी हर तरह की जानकारी मिलेगी
-अमूल पार्लर पेज पर ही आपको तीसरे नंबर पर ‘ऑनलाइन फॉर्म फॉर अमूल पार्लर' मिलेगा।
-आपको इस पर क्लिक करना है।
-ऑनलाइन फॉर्म फॉर अमूल पार्लर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा
-इस पेज में आकुछ जानकारी भरने को कहा जाएगा
-जानकारी भरने के बाद इसी पेज में सबसे नीचे सबमिट दिखेगा
-आप उस पर क्लिक करे दें।
-क्लिक करने के साथ ही आपका अमूल पार्लर खोलने से जुड़ा ये फॉर्म सबमिट हो जाएगा।
-फॉर्म सबमिट होने के कुछ महीनों बाद आपको अमूल और से फोन आएगा।
-फोन पर आपको आगे की प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा
-इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको अमूल की फ्रेंचाइजी मिल जाएगी

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+