Punjab Govt: पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर खटकड़ कलां पहुंचे और सीएम मान ने भगत सिंह को याद किया। इस दौरान मुख्य मंत्री भगवंत मान ने जनसभा को संबोधित करते हुए भगत सिंह को नमन किया। इस दौरान सीएम मान ने कई ऐलान किए।
उन्होंने कहा कि जब देश की आजादी के लिए शहीद-ए-आजम भगत सिंह लड़ रहे थे तो कई लोग उनका मजाक उड़ाते थे। आज उन लोगों को कोई नहीं जानता। लेकिन, शहीद भगत सिंह जी के नाम पर मेले लगते हैं।

मुख्य मंत्री भगवंत मान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अंग्रेजों ने कभी नहीं सोचा होगा कि केवल 20 वर्ष का योद्धा उनकी जड़ें हिला देगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने पूर्वजों के बलिदान को याद रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मैं जब भी कोई नई गाड़ी खरीदता था तो शहीद-ए-आजम भगत सिंह के घर के सामने खड़ा होकर माथा टेकता था।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज हमें जो कुछ भी मिल रहा है वह सब उन्हीं की देन है। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत दुख होता है, जब कई लोग कहते हैं कि हम शहीद भगत सिंह को शहीद नहीं मानते। सीएम मान ने कहा कि ऐसे लोगों से उन्हें (भगत सिंह) कोई एनओसी लेने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि खटकड़ कलां में हमने शपथ ग्रहण समारोह किया। उन्होंने कहा कि मैं आज किसी की निंदा नहीं करूंगा, आप सब जानते हैं कि पिछले वालों ने क्या किया है। मुख्य मंत्री मान ने कहा कि पूरा सिस्टम और अधिकारी वही हैं, लेकिन हमने पिछले 1.5 वर्ष में सब कुछ बदल दिया है, जीरो बिजली बिल, युवाओं को सरकारी नौकरियां आदि दिए जा रहे हैं।
मुख्य मंत्री मान ने इस दौरान बोलते हुए शहीद भगत सिंह के ननिहाल गांव मोरांवाली में भगत सिंह का स्मारक, लाइब्रेरी और म्यूजियम बनाने का ऐलान किया।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
