Punjab: कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने सोमवार को सरकारी आईटीआई पटियाला, मालेरकोटला और संगरूर जिलों के 51 नवनिर्वाचित पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष में मुख्य मंत्री भगवंत मान की नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने 36,000 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं, जिससे सरकारी कामकाज में तेजी आई है।
पंजाब के सूचना एवं जनसंपर्क, बागवानी, रक्षा सेवा कल्याण तथा स्वतंत्रता सेनानी विभाग के मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने नवनिर्वाचित पटवारियों को बधाई देते हुए कहा कि जिस पद के लिए आप चुने गए हैं, उस पद का जनता से सीधा संपर्क होता है।

उन्होंने कहा कि इसीलिए नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए सरकार ने पटवारियों की भर्ती की है। उन्होंने कहा कि यह आपका कर्तव्य है कि अपनी पूरी मेहनत और समर्पण से लोगों की सेवा करें।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान ने पटवारियों का ट्रेनिंग भत्ता भी 5,000 रु से बढ़ाकर 18,000 रु कर दिया है। जिससे नए चुने हुए पटवारियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने नवनियुक्त युवाओं को पूरी मेहनत और समर्पण के साथ लोगों की सेवा करने के लिए। आमंत्रिक किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग सेवाएं लेने आए हैं, उन्हें बिना किसी परेशानी के सेवाएं प्रदान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बड़े स्तर पर नौकरियां देगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैबिनेट मंत्री द्वारा सोमवार को दिए गए नियुक्ति पत्रों में 24 उम्मीदवार पटियाला जिले से है। वही, मालेरकोटला जिले से 14 उम्मीदवार है और 13 उम्मीदवार संगरूर जिले से हैं। जिन्हें सरकारी आईटीआई में बने पटवार स्कूल में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस मौके पर जिला राजस्व अधिकारी नवदीप सिंह, सुरजीत सिंह फौजी, प्रिंसिपल अशोक लाल, रोशन लाल, गुरनाम सिंह, पवन कुमार, अशोक कुमार भी मौजूद थे।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
