Punjab: सीएम भगवंत मान ने रविवार को कहा कि पिछले 18 महीनों में उनकी सरकार ने युवाओं को 37100 नौकरियां प्रदान की हैं। सूबे के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने गृह, परिवहन और राज्व विभागों में 304 नई भर्तियों को नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने अपने संबोधन में नागरिकों को नए रंगरूटों से परेशान करने के बजाय नागरिकों के कल्याण और न्याय सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सूबे के मुख्य मंत्री ने पुलिस विभाग पर कह कि सरकार पुलिस को वैज्ञानिक आधार पर आधुनिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पास इसके लिए धन की कोई कमी नहीं है।
उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने के अपने मुख्य कर्तव्य का निर्वहन करने के अलावा, हमेशा पंजाब पुलिस ने देश और इसके लोगों के हितों की रक्षा की है।

सीएम मान ने कहा कि बदलते परिदृश्य में बल के लिए चुनौतियां भी कई गुना बढ़ गई हैं, जिससे प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आधुनिकीकरण वक्त की मांग है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं के वजह से होने वाली मृत्यु दर को रोकने और यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए प्रदेश सरकार ने 'सड़क सुरक्षा बल लॉन्च किया है।
सूबे के मुख्य मंत्री ने कहा कि इस बल को कई सारे काम सौंपे गए हैं। जैसे - लापरवाही से गाड़ी चलाने, सड़कों पर वाहनों की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने और सड़क दुर्घटनां को रोकना आदि।
मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि शुरू में अत्याधुनिक उपकरणों से लैस 144 वाहनों को हर 30 किमी के बाद सड़कों पर तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वाहनों में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को आपातकालीन उपचार प्रदान करने के लिए पूरी चिकित्सा किट भी होगी।
यह भी पढ़ें: Punjab Govt: कैबिनेट मीटिंग में नई भर्ती को लेकर बड़ा फैसला, जानिए डिटेल
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications