Punjab Cabinet Meeting: मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में शनिवार को पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक हुई। पंजाब कैबिनेट की इस बैठक में कई सारे अहम मुद्दों पर बड़े फैसले लिए गए। कैबिनेट ने इस मीटिंग में नौजवानों को बड़ा तोहफा देते हुए प्रदेश के सरकारी विभागों में नई भर्तियां लेने का निर्णय किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा और अमन अरोड़ा की तरफ से बताया कि
कई सारे विभागों में सरकार नई भर्तियां करेगी। जिसमें युवाओं को लगभग 1 हजार नई नौकरियां दी जाएगी।

अमन अरोड़ा की तरफ से कहा गया है कि जब से राज्य में मान सरकार बनी है। तब से अभी तक 37500 से ज्यादा युवा लड़के-लड़कियों को नौकरी दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों की नौकरियों पर आज भी चर्चा की गई, पंजाब सिविल सचिवालय में 106 नए क्लर्क पद भरने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग में 440 नए पदों को मंजूरी दी गई। कुल मिलाकर लगभग 1 हजार नए युवाओं को विभिन्न विभागों में नौकरी मिलेगी।
अमन अरोड़ा की तरफ से कहा गया है कि अगर राज्य में पौने 3 करोड़ नागरिकों को सेवाएं देनी हैं तो इसके लिए कर्मचारियों की आवश्कता है। काफी अधिक समय से अलग अलग विभागों में पद खाली पड़े थे, जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा था।
कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा की तरफ से कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा सजा पूरी कर चुके 10 कैदियों को रिहाई के बारे विचार-विमर्श किया गया। इनमें से 5 कैदियों को आज रिहा करने का निर्णय लिया गया है, लेकिन गंभीर अपराध करने वाले 5 कैदियों की रिहाई खारिज कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा जीएसटी काउंसिल से संबधित एक्ट मंजूरी दे दी गई है ताकि उन्हें केन्द्र सरकार को भेजा जा सके।
यह भी पढ़ें: Anita Dongre Success Story: जानिए कैसे 2 सिलाई मशीनों से शुरूआत कर बनाई 1400 करोड़ की कंपनी
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications