कोरोनावाइरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए Clinikk ने भारत में इसके लिए विस्तृम प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने बयान में कहा कि यह इंश्योरेंस प्रोडक्ट ग्राहकों और उनके परिवार को इलाज में मदद करेगा।
नई दिल्ली: कोरोनावाइरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए Clinikk ने भारत में इसके लिए विस्तृम प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने बयान में कहा कि यह इंश्योरेंस प्रोडक्ट ग्राहकों और उनके परिवार को इलाज में मदद करेगा। बता दें कि कंपनी का दावा है कि इस प्लान को ग्राहकों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर उनकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों की 360 डिग्री कवरेज देने के लिए तैयार किया गया है। नए इंश्योरेंस प्लान के साथ Clinikk का लक्ष्य ग्राहकों को बीमारी के लिए बहुत सस्ती दरों पर वित्तीय सुरक्षा देना है जिसकी शुरुआत सालाना 499 रुपये से है। इससे ग्राहकों और उनके परिवार को इलाज में मदद मिलती है। बीमा एजेंटों की कमाई घट सकती है नए टैक्स स्लैब से ये भी पढ़ें
इस नंबर पर कॉल करके लें पूरी जानकारी
इस नए प्रोडक्ट पर बोलते हुए Clinikk हेल्थकेयर के को-फाउंडर संजय बलिगा ने कहा कि कोविड-19 यानी कोरोना वायरस खरतरनाक बीमारी है जो स्वास्थ्य को चुनौती देती है। इस नए प्लान के लॉन्च से वे व्यक्ति और संस्थान दोनों को कॉम्प्रिहैन्सिव पैकेज ऑफर कर रहे हैं जिससे संक्रमण से जुड़ी तमाम चीजों के इलाज के मुताबिक तैयार किया गया है। इसके साथ उन्होंने लोगों के लिए टेलिकंसल्टेशन की मुफ्त सुविधा शुरू की है। उनके मुताबिक इससे लोगों को बीमारी के बारे में सवालों के जवाब पेशेवरों से मिलेंगे। इससे भारत के पब्लिक हेल्थ सिस्टम पर बोझ कम होगा और अफवाह भी कम फैलेगी। इसके साथ उन्होंने लोगों के लिए टेलिकंसल्टेशन की मुफ्त सुविधा शुरू की है। इससे लोग 8861188846 पर फोन करके बीमारी के बारे में सवालों के सही जवाब पा सकेंगे।
जानिए प्लान में क्या-क्या मिलेगा?
- कोरोना वायरस सपोर्ट प्लान में प्राथमिक देखभाल और वित्तीय सुरक्षा दोनों शामिल है।
- ग्राहक को पूरा इलाज मिलता है जिसमें डॉक्टर के साथ कंसल्टेशन, 24×7 डॉक्टर की सहायता और कोरोना वायरस से जुड़े अस्पताल में भर्ती होने के किसी भी खर्च पर 1 लाख रुपए का बीमा कवर शामिल है।
- इस प्लान को कुछ ही स्टेप्स में clinikk.com पर खरीदा जा सकता है।
- इसके अलावा Clinikk के ऑल इन वन इंश्योरेंस सोल्यूशन ऑफर भी लेकर आया है।
- जिसे बिजनेस और कॉरपोरेट सेक्टर स्टॉफ को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
- इसके साथ कंपनी संस्थान की मौजूदा स्वास्थ्य सेवाओं को जागरुकता, डॉक्टर की कंसल्टेशन और इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स के जरिए बेहतर करेगा।
कोरोनावायरस से देश में संक्रमितों की संख्या 171 हुई
देश में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 171 हो गई है। वहीं इससे भारत में अब तक 3 मौतें हो चुकी हैं। कोराना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारत सककार ने घोषणा की है कि आयुष्मान भारत-पीएम जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाय) के तहत कोरोना वायरस (कोविड-19) के लक्षणों वाले मरीज का मुफ्त इलाज किया जाएगा। नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (एनएचए) के सीईओ डॉ इंदू भूषण के अनुसार जिन लक्षणों के लिए मुफ्त इलाज आयुष्मान भारत-पीएमजेएवाय के तहत उपलब्ध है, उनमें निमोनिया, बुखार आदि शामिल हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
