मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश किया। बजट में इनकम टैक्स स्लैब से लेकर बैंक डिपॉजिट इंश्योरेंस को बढ़कार 5 लाख रुपये करने समेत कई बड़े ऐलान हुए।
नई दिल्ली: मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश किया। बजट में इनकम टैक्स स्लैब से लेकर बैंक डिपॉजिट इंश्योरेंस को बढ़कार 5 लाख रुपये करने समेत कई बड़े ऐलान हुए। बजट में प्रस्तावित नए टैक्स स्लैब से आम करदाताओं पर टैक्स का बोझ भले ही कुछ घट जाए, लेकिन जीवन या साधारण बीमा और पोस्ट ऑफिस बचत योजना बेचने वाले एजेंटों को इससे नुकसान हो सकता है। इस बात की जानकारी एलआईसी एजेंट्स ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया के महासचिव पीजी दिलीप ने दी है। उन्होंने कहा कि भारत में जीवन बीमा योजना बेची जाती है। खरीदी नहीं जाती। यह सामाजिक सुरक्षा योजना है। नए टैक्स स्लैब में करदाताओं को टैक्स बचाने वाले उपाय किए बिना टैक्स का भुगतान करने का विकल्प दिया गया है। जबकि पुराने टैक्स स्लैब में करदाताओं के पास जीवन या स्वास्थ्य बीमा खरीदकर या पीपीएफ या अन्य उपकरणों में निवेश कर टैक्स बचाने का विकल्प मौजूद था। इस बैंक का रखते हैं डेबिट या क्रेडिट कार्ड तो EMI ट्रांजैक्शन पर मिलेगी छूट ये भी पढ़ें

एलआईसी में करीब 11.89 लाख एजेंट
वहीं उन्होंने बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में करीब 11.89 लाख एजेंट काम करते हैं। देश में एक लाख रुपए से पांच लाख रुपए तक सम एस्योर्ड वाली योजनाएं अधिक बेची जाती हैं। प्रस्तावित नया टैक्स स्लैब के तहत करदाताओं पर टैक्स का बोझ कुछ घट सकता है और उन्हें टैक्स बचाने के लिए बीमा योजना खरीदने की जरूरत नहीं पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि इसके कारण एजेंट के लिए बीमा योजना बेचना अधिक कठिन हो जाएगा।
बता दें कि चार्टर्ड अकाउंटेंट पीएस प्रभाकर ने कहा कि नए टैक्स स्लैब से बीमा कंपनियों को बड़ा धक्का लगेगा, क्योंकि बीमा कवर बेचे जाते हैं। खरीदे नहीं जाते हैं। करदाता टैक्स बचाने के लिए जीवन या स्वास्थ्य बीमा खरीदते हैं। यह स्वाभाविक है कि विकल्प मिलने पर करदाता बीमा योजना नहीं खरीदेगा। एक निजी जीवन बीमा कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इससे देश में बीमा का दायरा घटेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications