नई दिल्ली। चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच सरकार ने चीन के निवेश से जुड़ी जानकारी राज्यसभा में साझा की है। इसमें बताया गया है कि 1,600 से भी अधिक देश की कंपनियों में अप्रैल 2016 से मार्च 2020 के बीच चीन से 1 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आया है। राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में सरकार ने यह जानकारी दी है। सरकार से पूछा गया था कि क्या यह तथ्य है कि भारतीय कंपनियों, विशेष रूप से स्टार्ट-अप में चीनी एजेंसियों की तरफ से बड़े पैमाने पर निवेश किया गया है।

ये हैं सरकारी आंकड़े
राज्यसभा में दिए गए आंकड़ों के अनुसार, देश की 1,600 से अधिक कंपनियों ने अप्रैल 2016 से मार्च 2020 के बीच चीन से 102 डॉलर यानी 1.02 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) लिया है। यह कंपनियां 46 सेक्टर की हैं। इनमें ऑटोमोबाइल उद्योग, पुस्तकों की छपाई (लिथो प्रिंटिंग उद्योग सहित), इलेक्ट्रॉनिक्स, सेवाओं और बिजली के उपकरणों की कंपनियां शामिल हैं।
ऑटोमोबाइल सेक्टर में ज्यादा आया चीन से निवेश
सरकार की तरफ से दिए आंकड़ों के अनुसार ऑटोमोबाइल सेक्टर ने चीन से अधिकतम 17.2 करोड़ डॉलर का एफडीआई लिया है। वहीं सर्विस क्षेत्र ने 13 करोड़ 96.5 लाख डॉलर का एफडीआई लिया है। वहीं निगमित मामलों के राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने लिखित जवाब में बताया कि कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय चीनी एजेंसियों की तरफ से किए गए निवेश के बारे में जानकारी नहीं रखता है।
यह भी पढ़ें : चीन के खिलाफ भारत ने लगाया 50 हजार करोड़ रु का दांव, जानिए नफा और नुकसान
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications