बीजिंग। इसी महीने चीन की कंपनी अलीबाबा अपना सार्वजनिक प्रारंभिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी हॉन्गकॉन्ग के शेयर बाजार में लिस्टिंग के लिए 10 अरब से लेकर 15 अरब डॉलर यानी करीब 1.06 लाख करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की तैयारी में है। कंपनी को इसके लिए आने वाले गुरुवार को हॉन्गकॉन्ग की शेयर लिस्टिंग कमेटी से मंजूरी मिलने की उम्मीद है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने यह जानकारी सूत्रों के हवाले से दी है।

सबसे बड़ा आईपीओ लाने का रिकॉर्ड भी अलीबाबा ने ही बनाया था
अलीबाबा हांगकांग में अपना आईपीओ लिस्ट कराएगी। इससे यहां की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। क्योंकि यहां पर पिछले कुछ समय से सरकार विरोधी आंदोलन की वजह से स्थितियां काफी खराब हो गई हैं। वैसे यह अलीबाबा का दूसरा आईपीओ होगा। इससे पहले दुनिया के सबसे बड़ा आईपीओ लाने का रिकार्ड भी अलीबाबा ने ही बनाया था। कंपनी ने उस वक्त अमेरिकी शेयर बाजार से 25 अरब डालर जुटाए थे। यह आईपीओ अलीबाबा 2014 में लाई थी।
आंदोलन की वजह से टाला था अलीबाबा ने आईपीओ
अलीबाबा हांगकांग में अपना आईपीओ अगस्त में ही लाना चाहती थी, लेकिन वहां पर चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शन के चलते उसे योजना टालनी पड़ी थी। अब कंपनी इसी माह यानी नवंबर के अंत तक आईपीओ लिस्ट कराने की योजना पर आगे बढ़ रही है।
अलीबाबा का सिंगल्स डे सबसे बड़ा इवेन्ट
अलीबाबा हर साल सिंगल्स डे इवेन्ट करती है। इस दिन कंपनी काफी सस्ते में ऑनलाइन सामान बेचती है। इस बार यह 11 नवंबर को कंपनी की सिंगल्ड डे सेल 30 अरब डॉलर रही थी। वहीं कंपनी ने पिछले हफ्ते जुलाई से सितंबर 2019 तिमाही के वित्तीय नतीजे भी घोषित किए थे। इस दौरान कंपनी की आय 40 फीसदी बढ़कर 119.02 अरब युआन हो गई। पिछले साल सितंबर तिमाही में कंपनी की आय 85.15 अरब युआन रहीथी।
यह भी पढ़ें : ट्रेन टिकट : बिना पैसे दिए करा सकते हैं बुकिंग, ये है तरीका
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
