नई दिल्ली। कई बार लोगों के पास पैसे नहीं होते हैं, लेकिन उनको ट्रेन का टिकट कराना होता है। अगर आप के साथ भी कभी ऐसी स्थिति आए तो आप बिना पैसे दिए भी ट्रेन का टिकट बुक करा सकते हैं। इस ट्रेन के टिकट का पैसा बाद में रेलवे को देना पड़ता है। इस सुविधा का इस्तेमाल उस वक्त काफी अहम हो जाता है, जब आप तुरंत पैसे नहीं दे पा रहें लेकिन ट्रेन में सीटे तेजी से खत्म हो रही हैं। ऐसी स्थिति में आप तुरंत अपनी सीट बुक करा सकते हैं, और बाद में पैसों का भुगतान कर सकते हैं। यह सुविधा रेलवे के ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा देने वाली कंपनी आईआरसीटीसी देती है। इस सुविधा का नाम आईआरसीटीसी ने 'बुक नाउ-पे लेटर' सर्विस रखा है। वैसे इस सुविधा का फायदा उस वक्त सबसे ज्यादा लिया जा सकता है, जब आप तत्काल टिकट बुक करा रहे हों। आमतौर पर तत्काल टिकट बुक कराने वक्त पेमेंट गेटवे फेल्योर जैसी समस्या आ जाती है, जो इस सुविधा के इस्तेमाल से नहीं आती है।
कैसे उठा सकते हैं इस सेवा का फायदा
यह सेवा आईआरसीटीसी देता है। इसलिए सबसे पहले लोगों को आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाना होगा। इसका पता है..
https://www.irctc.co.in/nget/train-search
-सबसे पहले अपना आईआरसीटीसी में अपने अकाउंट को लॉगइन करें
-यहां पर अपनी की जाने वाली यात्रा का विवरण डालें
-इसके बाद पेमेंट पेज पर जाएं
-यहां पर 'पे लेटर' का विकल्प चुनें
-इस विकल्प को चुनने के लिए जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो ई-पे लेटर की वेबसाइट पर आ जाएंगे
-यहां पर लॉगइन करके बुकिंग का अमाउंट कंफर्म कर दें
जानें पेमेंट के लिए कितना समय मिलेगा
इस सुविधा का लाभ लेकर टिकट बुक कराने के 14 दिनों के अंदर आपको इस राशि का भुगतान करना होता है। हालांकि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए लोगों को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है। 3.50 फीसदी सर्विस चार्ज और साथ में टैक्स भी देना होता है। लेकिन अगर आप 14 दिनों के अंदर अपनी ड्यू राशि का भुगतान नहीं कर पाते हैं, तो आपकी क्रेडिट घटा दी जाती है। इससे आपको अगली बार आईआरसीटीसी की इस सुविधा का फायदा नहीं मिल पाएगा। इसके अलावा आईआरसीटीसी आपका अकाउंट भी डि-ऐक्टिवेट कर सकता है।
तत्काल टिकट कब करा सकते हैं, जानें यहां
अगर आप चाहें तो आईआरसीटीसी 'बुक नाउ-पे लेटर' सेवा से तत्काल सुविधा का भी फायदा उठा सकते हैं। लेकिन पहले आप जान लें कि तत्काल का टिकट कितने दिन पहले बुक कराया जा सकता है। तत्काल रेट टिकट यात्रा करने के सिर्फ 1 दिन पहले बुक कराया जा सकता है। अगर आपको किसी महीने की अगर 10 तारीख को यात्रा करनी है तो आप 9 तारी को टिकट बुक करा सकते हैं। एसी क्लास के तत्काल टिकट की रोज बुकिंग सुबह 10 बजे से खुलती है। वहीं नॉन एसी क्लास की बुकिंग सुबह 11 बजे से शुरू हो जाती है। आईआरसीटीसी 'बुक नाउ-पे लेटर' सुविधा का फायदा लेकर तत्काल टिकट आसानी से बुक कराया जा सकता है। तत्काल टिकट में समय बड़ा महत्वपूर्ण होता है। आईआरसीटीसी 'बुक नाउ-पे लेटर' सुविधा से पेमेंट का समय बच जाता है। ऐसे में तत्काल टिकट लेने का चांस बढ़ जाता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
