सोने की कीमतों में लगातार दो दिन से चल रही तेजी शुक्रवार को थम गई। 999 शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को सस्ता हो गया।
नई दिल्ली: सोने की कीमतों में लगातार दो दिन से चल रही तेजी शुक्रवार को थम गई। 999 शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को सस्ता हो गया। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार सुबह बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोना 40 रुपये सस्ता होकर 46496 रुपये पर आ गया है। गुरुवार को सोना अपनी चमक बिखेरते हुए 46536 पर पहुंच गया था। इस पर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) रेट नहीं लगा था। Gold : जल्दी होने वाला है रेट दोगुना, जानिए एक्सपर्ट की राय ये भी पढ़ें

इससे पहले 23 अप्रैल को 46536 रुपये, 22 अप्रैल को 46085, 16 अप्रैल को 46928, 15 अप्रैल को 46536 और 13 अप्रैल को सोना 46034 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड बना चुका है। देश के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का भाव लेकर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट उनकी औसत कीमत अपटेड करती है।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
लॉकडाउन में भले ही आम आदमी सोने की खरीददारी नहीं कर रहा, इसके बावजूद इसकी कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सर्राफा बाजार बंद होने के बावजूद केंद्रीय बैंक, फंड मैनेजर्स, स्वतंत्र निवेशक आदि ये सभी लोग पूरी दुनिया में अलग अलग एक्सचेंज पर सोने की खरीदारी कर रहे हैं। इसकी वजह से लॉकडाउन के दौरान सोने के रेट ने चार नए रिकॉर्ड कायम किए। इसमें तीन बार सोना 46000 के पार पहुंचा।
बता दें 20 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच मोदी सरकार सस्ता सोना बेच रही है। इसमें आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को खरीदकर निवेश कर सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की ओर से 999 शुद्धता वाले सोने की पिछले 3 दिन की कीमतों के आधार पर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत तय होगी। इस औसत भाव पर सरकार कुछ छूट देकर गोल्ड बांड की कीमत तय होती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
