बीते महीने अगस्त के मुकाबले इस महीने सितंबर में अब तक सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा है।
नई दिल्ली: बीते महीने सितंबर में अगस्त महीने के मुकाबले सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा है। सर्राफा बाजार में सोना अपने ऑल टाइम हाई से 30 सितंबर तक 5684 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। Bank लॉकर में अगर आपने भी रखा है GOLD, तो इन बातों का रखें ध्यान ये भी पढ़ें

वहीं चांदी सात अगस्त के अपने उच्च शिखर से 16034 रुपये टूट चुकी है। बता दें इस सप्ताह 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर सर्राफा बाजार बंद था। इसलिए आज हम आपको यहां पिछले चार दिनों की सोने-चांदी के हाजिर भाव जानकारी देंगे। जैसा कि सोने का भाव लगातार उपर-नीचे गिर रहे हैं। इन चार कारोबारी दिनों में सोना उतार-चढ़ाव देखने को मिली है। इस सप्ताह 28 सिंतबर से 1 अक्टूबर के बीच सोने का हाजिर भाव जहां 762 रुपये की तेजी आई है तो वहीं चांदी का 1213 रुपये की उछाल देखने को मिली है।
जानिए बीते सप्ताह कितना महंगा हुआ सोना
28 सितंबर को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को देश भर के सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 107 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 49739 रुपये पर खुला। वहीं चांदी के रेट में आज 205 रुपये की गिरावट दर्ज की जा रही है। चांदी 57272 पर आ गई है।
29 सितंबर मंगलवार को दूसरे कारोबारी सत्र में देश भर के सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 648 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 50,405 रुपये पर खुला। वहीं चांदी के रेट में आज 1,439 रुपये की तेजी आई और दाम 59,510 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
30 सितंबर बुधवार सप्ताह के तीसरे कारोबारी सत्र में देश भर के सर्राफा बाजारों में बुधवार 24 कैरेट सोना 81 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 50,528 रुपये पर खुला। वहीं चांदी के रेट में सुबह 372 रुपये की तेजी आई और दाम 59,998 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
1 अक्टूबर गुरुवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 59 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली बढ़त के साथ 50501 रुपये पर खुला। वहीं चांदी के रेट में आज 489 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की जा रही है। चांदी का हाजिर भाव 58485 पर आ गया है।
अगस्त में टुटे सारे रिकॉर्ड
देशभर के सर्राफा बाजारों में सात अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56254 पर खुला। यह ऑल टाइम हाई था। इसके बाद शाम को यह थोड़ी गिरावट के बाद 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जहां तक चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी और 75013 रुपये पर बंद हुई थी। बता दें चांदी का भाव एमसीएक्स पर 25 अप्रैल 2011 को रिकॉर्ड 73,600 रुपये प्रति किलो तक उछला था, जबकि हाजिर बाजार में चांदी का भाव 2011 में 77,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था। सोने का भाव 16 मार्च 2020 को 38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
इस वजह से सोने की कीमत में आई बड़ी बढ़ोतरी
दूसरी ओर बता दें कि बीते कल यानी शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलिना ट्रंप के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से बाजार में कोहराम मच गया। ट्रंप के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बाजार में अस्थिरता आ गई। इसका असर सोने-चांदी की कीमत पर भी असर पड़ा। सोने की कीमत पर शुक्रवार को बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत में 0.4 फीसदी की तेजी आई और सोना 1913.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 0.9 फीसदी की तेजी आई और वैश्विक बाजार में चांदी की कीमत बढ़कर 23.9992 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने का चुनाव किया है। सोने को सबसे सुरक्षित निवेश के तौर पर चुना गया। निवेशकों का रुझान बढ़ने के कारण सोने की कीमत नें तेजी दर्ज की गई।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications